LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

सुपौल की रेल समस्याओं को लेकर ECR के जीएम से मिले लक्ष्मण झा, नई ट्रेन सेवाओं समेत कई मांगो का सौंपा ज्ञापन

युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने मंगलवार को हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में रेल जीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुपौल जिले और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी वर्षों पुरानी रेल समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की.....

सुपौल की रेल समस्याओं को लेकर ECR के जीएम से मिले लक्ष्मण झा
ECR के जीएम से मिले लक्ष्मण झा- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने मंगलवार को हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में रेल महाप्रबंधक (जीएम) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुपौल जिले और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी वर्षों पुरानी रेल समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों के विकास और नई ट्रेन सेवाओं को शुरू करने की प्रमुख मांगें शामिल थीं।


ओवरब्रिज निर्माण और ट्रेनों के ठहराव पर आश्वासन 

लक्ष्मण झा ने बताया कि गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग पर जीएम ने अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा, वैशाली एक्सप्रेस और जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस का गढ़ बरूआरी स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव को स्वीकृति हेतु रेलवे बोर्ड के पास भेजने का पूरा भरोसा दिया गया है।

Diarch GO


प्लेटफॉर्म की ऊंचाई और नई रात्रिकालीन ट्रेन की मांग 

प्रतिनिधिमंडल ने वीणा एकमा रेलवे स्टेशन हॉल्ट के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने की भी मांग रखी, जिस पर जीएम ने कहा कि यदि निरीक्षण में प्लेटफॉर्म मानकों से नीचे पाया गया, तो रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए रात्रिकालीन समय में पटना से सहरसा और सुपौल होते हुए ललितग्राम तक एक नई ट्रेन चलाने की मांग को भी रेलवे बोर्ड को भेजने का आश्वासन मिला है।


हाट बाजार और पूर्विया एक्सप्रेस के विस्तार की अपील 

मुलाकात के दौरान महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट विस्तार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि हाट बाजार एक्सप्रेस का परिचालन सहरसा के बजाय सुपौल या सरायगढ़ से शुरू किया जाए। इसी तरह, पूर्विया एक्सप्रेस का स्थायी परिचालन सुपौल, सरायगढ़ या ललितग्राम से कराने की भी अपील की गई, ताकि क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा और सुलभ लाभ मिल सके।

NSIT
Nsmch


सुविधाओं से व्यापार और रोजगार को मिलेगा भारी बढ़ावा 

लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि सुपौल जिला लंबे समय से रेल सुविधाओं की उपेक्षा का शिकार रहा है और इन मांगों के धरातल पर उतरने से क्षेत्र का रेल संपर्क काफी बेहतर हो जाएगा। इससे व्यापार और रोजगार को काफी बढ़ावा मिलेगा तथा छात्रों, मरीजों और आम यात्रियों की यात्रा आसान हो जाएगी। अब क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड स्तर पर जल्द ही इन मांगों पर निर्णय लेकर इन्हें लागू किया जाएगा।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट