LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : नेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी उफान पर, बराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, अलर्ट पर जल संसाधन विभाग

Bihar News : रविवार को कोसी बराज पर पानी के बहाव में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने की संभावना बढ़ गई है.......पढ़िए आगे

Bihar News : नेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी उफान पर, बराज
उफान पर कोशी - फोटो : Vinay

SUPAUL : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर कोसी नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को कोसी बराज से पानी के बहाव में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। शाम 4 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार बराज से कुल 2,09,840 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना के बीच तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है।

जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कोसी बराज से डाउन स्ट्रीम (D/S) में 2,06,440 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी कोसी मुख्य नहर (E.K.M.C.) में पानी का प्रवाह शून्य (NIL) रहा, जबकि पश्चिमी कोसी मुख्य नहर (W.K.M.C.) में 3,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस प्रकार कुल जलप्रवाह 2,09,840 क्यूसेक दर्ज किया गया। जो बढ़ने की प्रवृत्ति में है।

Diarch GO

वहीं नेपाल के बराह क्षेत्र  के (अपस्ट्रीम) पर शाम 4 बजे जलप्रवाह 1,56,000 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया, जो बढ़ रहा है। कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों ने तटबन्ध और स्परों पर चौकसी बढ़ा दी है। जलप्रवाह में लगातार वृद्धि को देखते हुए कोसी तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। जल संसाधन विभाग के अभियंता संवेदनशील स्थलों पर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन ने तटवर्ती एवं निचले इलाकों के लोगों से नदी के किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा जारी रहने पर आने वाले घंटों में जलप्रवाह में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोसी बराज के 56 फाटकों में से दो दर्जन फाटक को खोलकर पानी का बहाव किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट