LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 54 लीटर नेपाली शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार, कार व 3 बाइक जब्त

सुपौल जिले के भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी एसएसबीबीरपुर और भपटियाही थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दोनो संयुक्त रुप से छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ दो महिला तस्कर को गिरफ्तार..

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 54 लीटर नेपाली शराब के
भारी मात्रा में शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बीरपुर और भपटियाही थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार तड़के ग्राम कोढ़ली (वार्ड संख्या-06) में एक मकान पर संयुक्त छापेमारी कर 54 लीटर नेपाली शराब, एक हुंडई i10 कार और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।


'दिलवालेब्रांड की 180 बोतल शराब बरामदमौके से तस्कर फरार

45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान मकान से 'दिलवाले' ब्रांड की 180 बोतलें (300 मिलीलीटर प्रत्येक) बरामद की गईं। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से मौके से दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। फरार तस्करों की तलाश में इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


Diarch GO

भपटियाही थाना को सौंपी गई जब्त संपत्ति और गिरफ्तार महिलाएं

बरामद शराब, जब्त वाहनों और गिरफ्तार दोनों महिला तस्करों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भपटियाही थाना के हवाले कर दिया गया है। इस कार्रवाई में एसएसबी के उप निरीक्षक संदीप नाथ और बिहार पुलिस के पीटीसी मनीष पासवान सहित कई जवान शामिल थे।


सीमा पर तस्करों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा एसएसबी का कड़ा रुख

एसएसबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। सीमावर्ती इलाकों में लगातार गश्त और पुलिस के साथ संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट