LATEST NEWS

  • Gaya Pitripaksha Mela
  • Gaya Pitripaksha Mela: पितृपक्ष महासंगम-2026 के सफल आयोजन पर सम्मान समारोह, जीतन राम मांझी समेत कई नेता शामिल

  • Aurangabad News
  • Aurangabad News: दशहरा की छुट्टी से पहले DM के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, आवास योजना और जमीन

  • Bihar crime
  • Bihar crime: दोस्तों के साथ पूजा पंडाल जा रहे युवक को मारी गोली, भोजपुर पुलिस जांच में जुटी

  • Patna Crime
  • Patna Crime: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 105 पुड़िया स्मैक और बाइक जब्त

  • Patna Crime
  • Patna Crime: नौबतपुर में जीविका दीदी को नशीला पदार्थ सुंघाकर ठगी, 32 हजार रुपये और गहने गायब

जीविका के 20 साल पूरे होने पर जदयू का ‘नीतीश संवाद’: नेताओं ने सराहा ग्रामीण महिलाओं का सशक्तीकरण, कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान

जीविका की सफलता के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सुपौल स्थित रतन रिसोर्ट में जदयू परिवार की ओर से ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका के दो दशक के सफर और महिला सशक्तीकरण पर गहन विचार-विमर्श किया गया....

जीविका के 20 साल पूरे होने पर जदयू का ‘नीतीश संवाद’: नेताओं
जीविका के 20 साल पूरे होने पर जदयू का नीतीश संवाद- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : बिहार में जीविका (बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति) की सफलता के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सुपौल जिला मुख्यालय स्थित रतन रिसोर्ट में जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई शीर्ष नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर जीविका के दो दशक के सफर और महिला सशक्तीकरण पर गहन विचार-विमर्श किया।

सांसद दिलेश्वर कामेत और एमएलसी भारती मेहता समेत दिग्गजों ने की शिरकत

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी भारती मेहता, सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामेत, निर्मली के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक रामविलास कामत और जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव उपस्थित रहे। इनके अलावा युगल किशोर अग्रवाल, भगवान चौधरी, हरिओम विश्वास, ओम प्रकाश यादव, प्रियंका यादव, बंटी मिश्रा, राजा हुसैन और जावेद अख्तर जैसे प्रमुख नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Diarch GO

पिपरा विधायक रामविलास कामत ने जीविका को बताया महिला स्वावलंबन का आधार

समारोह को संबोधित करते हुए पिपरा विधायक रामविलास कामत ने कहा कि पिछले दो दशकों में जीविका ने स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए ग्रामीण महिलाओं की तकदीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बचत, स्वरोजगार और वित्तीय गतिविधियों से जोड़कर उनके सामाजिक व आर्थिक जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया गया है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण को जदयू संगठन की असली ताकत बताया।

अंतिम पायदान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर चर्चा

‘नीतीश संवाद’ के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि सरकार की विकास योजनाओं को समाज के सबसे निचले तबके तक पहुँचाने में धरातल पर काम कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और जीविका दीदियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

NSIT
Nsmch

जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन की मजबूती का लिया गया संकल्प

समारोह के अंत में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आगामी सांगठनिक रणनीतियों, जनसंपर्क अभियानों को गति देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को जीविका के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट