LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

सुपौल में सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर एकजुट हुए आईटी कर्मी, आंदोलन का लिया संकल्प

सुपौल में सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर एकजुट हुए आईटी कर्म
सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर एकजुट हुए आईटी कर्मी- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत आईटी प्रबंधकों, आईटी सहायकों, प्रोग्रामरों, कार्यपालक सहायकों, डाटा एंट्री ऑपरेटरों एवं आईटी बॉयज की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईटी सहायक संघ के जिलाध्यक्ष शशिकांत श्याम ने की। इस दौरान जिले भर से आए आईटी कर्मियों ने अपने अधिकारों व सेवा स्थायीकरण की मुख्य मांग को लेकर एक मंच पर आने का आह्वान किया और एकजुट होकर आंदोलन चलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

'एकजुट होकर मांग उठाने से ही मिलेगा हक': जिलाध्यक्ष शशिकांत श्याम 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शशिकांत श्याम ने कहा कि सभी आईटी कर्मी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को नियमित व सुचारू रूप से संचालित करने में दिन-रात योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी मूलभूत मांगों और सेवा स्थायीकरण पर कोई अपेक्षित विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अलग-अलग रहकर अपनी बात उठाने से परिणाम नहीं मिलेगा, इसलिए सभी संवर्गों को एक मंच पर आकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखनी होंगी।

27 सितंबर की प्रदेशस्तरीय बैठक के निर्णयों का समर्थन करने का निर्णय 

NSIT
Nsmch

डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ के सचिव अमित कुमार सिंह ने बैठक में कहा कि प्रदेश कमेटी द्वारा सेवा स्थायीकरण के मुद्दे को लेकर सरकार के विरुद्ध जो भी कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा, उसमें सुपौल जिले के कर्मियों की पूरी सहमति रहेगी। वहीं कार्यपालक सहायक संघ के सचिव पुष्कर राज एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एकता कुमारी ने बताया कि 27 सितंबर को राज्य के सभी जिलों के आईटी कर्मियों के अध्यक्ष व सचिवों की एक प्रस्तावित बैठक आयोजित की जा रही है।

सुपौल जिला इकाई प्रमुखता से उठाएगी स्थायीकरण का मुद्दा 

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से तय किया गया कि 27 सितंबर को होने वाली प्रदेशस्तरीय बैठक में सुपौल जिले की ओर से सेवा स्थायीकरण को मुख्य मांग के रूप में रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर पर आगामी आंदोलन को लेकर जो भी रणनीति या कार्ययोजना तय की जाएगी, उसके लिए जिले के सभी कर्मियों से सहमति ली जाएगी और एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।

आंदोलन की तैयारी में जुटे कर्मी

बैठक के अंत में उपस्थित सभी श्रेणी के आईटी कर्मियों ने 27 सितंबर की राज्यस्तरीय बैठक में लिए जाने वाले हर निर्णय का पूर्ण समर्थन करने की घोषणा की। कर्मियों ने स्पष्ट किया कि अपनी मांगों के निस्तारण हेतु वे लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई, जिसके बाद जिला स्तर पर आगे की तैयारी तेज कर दी गई है।

विनय कुमार मिश्रा का रिपोर्ट