LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

वीरपुर एयरपोर्ट निर्माण की बढ़ी उम्मीद: डिप्टी सीएम विजेन्द्र यादव ने किया स्थल निरीक्षण, कही यह बात

वीरपुर में लंबे समय से हवाई अड्डे की मांग की जा रही है, सोमवार को डिप्टी सीएम विजेन्द्र यादव के स्थालीय निरीक्षण से स्थानीय लोगों में उम्मीद की नई किरण जगी है। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा है कि प्रक्रियाएं समय पर पूरी होती रही तो जल्द ही एयरपोर्ट....

वीरपुर एयरपोर्ट निर्माण की बढ़ी उम्मीद: डिप्टी सीएम विजेन्द्
वीरपुर एयरपोर्ट निर्माण की बढ़ी उम्मीद- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वीरपुर हवाई अड्डा परिसर का औचक निरीक्षण कर एयरपोर्ट निर्माण से जुड़ी तैयारियों, उपलब्ध भूमि और परियोजना की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। वहीं निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए परियोजना को तय समय-सीमा के भीतर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।


रनवे क्षेत्र का अवलोकन और समय-सीमा पर बयान

उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे वीरपुर पहुंचे और रनवे क्षेत्र सहित प्रस्तावित एयरपोर्ट के अंतिम छोर तक जाकर तकनीकी संभावनाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि यदि भूमि हस्तांतरण, प्रशासनिक स्वीकृतियां और तकनीकी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होती रहीं, तो अगले डेढ़ से दो वर्षों के भीतर वीरपुर हवाई अड्डा बनकर तैयार हो सकता है।


सीमावर्ती क्षेत्र का विकास और नई संभावनाएं

बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस हवाई अड्डे के निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्र के समग्र विकास को एक नई गति मिलेगी। इससे व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, पर्यटन क्षेत्र में तेजी आएगी और स्थानीय लोगों को बेहतर हवाई संपर्क (एयर कनेक्टिविटी) की सुविधा मिलेगी।


स्थानीय जनता में उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था

वीरपुर में लंबे समय से हवाई अड्डे की मांग की जा रही थी, ऐसे में उपमुख्यमंत्री के इस दौरे से स्थानीय लोगों में उम्मीद की नई किरण जगी है। लोगों का मानना है कि एयरपोर्ट बनने से सुपौल सहित पूरे कोसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधरेगी और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वीरपुर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।


प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान जनता दल यू के प्रखंड अध्यक्ष अनिल खेरवार ने डिप्टी सीएम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार, अनुमंडल अधिकारी विनय कुमार, अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा और थानाध्यक्ष संजय दास सहित कई प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट