LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

लापरवाही और अनियमितता पर नपे मध्य विद्यालय डपरखा के एचएम और शिक्षिका, तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय डपरखा में व्यापक अव्यवस्था उजागर हुई थी। जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार बड़ी गाज गिरी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुुए विभागिए कार्रवाई शुरु कर दी गई है....

लापरवाही और अनियमितता पर नपे मध्य विद्यालय डपरखा के एचएम और
मध्य विद्यालय डपरखा के प्रधानाध्यापक सस्पेंड- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय डपरखा के प्रधानाध्यापक राजकुमार को कार्य में गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सहायक शिक्षिका सरिता कुमारी को बिना किसी पूर्व अनुमति के जून और जुलाई महीनों में कई दिनों तक विद्यालय से गायब रहने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। 

डीएम के औचक निरीक्षण में पकड़ी गई गड़बड़ी

जिलाधिकारी सावन कुमार ने मध्य विद्यालय डपरखा का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालन में व्यापक अव्यवस्था उजागर हुई। जांच में पाया गया कि सहायक शिक्षिका सरिता कुमारी बिना किसी पूर्व अनुमति के जून और जुलाई महीनों में कई दिनों तक विद्यालय से गायब रहीं, जिस पर प्रधानाध्यापक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

मध्याह्न भोजन और ई-शिक्षाकोष में फर्जीवाड़ा

प्रशासनिक जांच में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने, मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता और उसके वितरण में भारी गड़बड़ी पाई गई। इसके अलावा विभिन्न मदों में प्राप्त सरकारी आवंटन के खर्च का कोई संतोषजनक रिकॉर्ड या पंजी प्रस्तुत नहीं की गई। मध्याह्न भोजन का स्तर भी निर्धारित मानकों के विपरीत बेहद निम्न पाया गया।

निलंबन अवधि में छातापुर रहेगा मुख्यालय

प्रधानाध्यापक पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और शिक्षण कार्य में अरुचि के आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए हैं। इसके आधार पर बिहार सरकारी सेवक नियमावली, 2005 के तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) कार्यालय, छातापुर तय किया गया है, जहाँ उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

NSIT
Nsmch

प्रशासन की सख्त चेतावनी

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की इस कड़ी कार्रवाई से जिले के अन्य विद्यालयों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और शिक्षकों की उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले को लेकर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ अलग से विस्तृत आरोप पत्र (चार्जशीट) गठित किया जा रहा है।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट