LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

हाइवा और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत : एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

प्रदेश मे रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा। एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक और अपाचे बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में सुपौल जिले के जदिया निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया...

हाइवा और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत : एक युवक की मौत, दूसर
सड़क हादसे में युवक की मौत- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul जिले के जदिया थाना क्षेत्र के एक युवक की मधेपुरा जिले में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा जदिया थाना क्षेत्र से सटे मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना अंतर्गत बिशनपुर चौक के समीप स्टेट हाईवे-91 (SH-91) पर हुआ। इस असामयिक मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


अपाचे बाइक और हाइवा ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत

मिली जानकारी के अनुसार, सुपौल जिले के जदिया वार्ड संख्या-10 निवासी रामविलास साह का पुत्र सौरभ कुमार अपने साथी साईं के साथ बाइक से टीकूलिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान एसएच-91 पर विपरीत दिशा यानी मुरलीगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक हाइवा ट्रक से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।


त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल में चिकित्सक ने सौरभ को मृत घोषित किया

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और सूचना पाकर पहुंचे परिजनों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए तत्काल त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बी.एन. पासवान ने गहन जांच के बाद सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए उसके साथी साईं का डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक साईं की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।


कुमारखंड पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक की जब्त, सड़क पर यातायात कराया बहाल

हादसे की भयावहता को देखते हुए बिशनपुर चौक के समीप कुछ समय के लिए वाहनों का परिचालन ठप हो गया और सड़क पर यातायात बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही कुमारखंड थाना अध्यक्ष रंजन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर सड़क पर दोबारा आवागमन सुचारू रूप से बहाल कराया।


पुलिस मामले की जांच में जुटी, इकलौते चिराग की मौत से मोहल्ले में मातमी सन्नाटा

कुमारखंड थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है। पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। उधर, सौरभ कुमार की इस अचानक मौत से उसके माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के चिराग के यूं बुझ जाने से जदिया के स्थानीय मोहल्ले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट