LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

फिट इंडिया मूवमेंट: सुपौल में SSB की ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट: सुपौल में SSB की ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली,
सुपौल में SSB की ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), वीरपुर की ओर से रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' रैली का सफल आयोजन किया गया। यह साइकिल रैली 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई। रैली में वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।


वीरपुर मुख्यालय से मुंशी पिपराही सीमा चौकी तक का सफर 

यह साइकिल रैली 45वीं वाहिनी के वीरपुर स्थित मुख्यालय से शुरू हुई और तय किए गए मार्ग से होते हुए सीमा चौकी (BOP) मुंशी पिपराही तक पहुंची। रैली के दौरान जवानों ने आम लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।


Diarch GO

'स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन' का दिया गया संदेश 

साइकिल रैली के जरिए 'स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ जीवन' के मूल मंत्र का प्रचार-प्रसार किया गया। रैली में शामिल अधिकारियों एवं जवानों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में योग, व्यायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ शामिल करें।


NSIT
Nsmch

जवानों के स्वास्थ्य और अनुशासन के लिए निरंतर प्रयास 

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह की फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों में कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है।


फिटनेस और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने का संकल्प 

एसएसबी द्वारा आयोजित इस साइकिल रैली को स्थानीय स्तर पर भी काफी सराहा गया। बल के अधिकारियों ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ समाज को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट