LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, बिहार के दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

सुपौल के बसंतपुर में आग का तांडव, तीन घर जलकर राख, दो मवेशियों की झुलसकर मौत

सुपौल के बसंतपुर में आग का तांडव, तीन घर जलकर राख, दो मवेशिय
भीषण आगलगी तीन घर जलकर राख- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत कोचगामा पंचायत में भीषण आगलगी की एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसपास के तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने रिहायशी घरों को अपनी आगोश में ले लिया था।

इस अग्निकांड में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और नकदी समेत सारा सामान जल गया। दुर्भाग्यवश, आग की चपेट में आने से दो मवेशियों (गाय) की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा, घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आग की लपटों में आकर पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों के पास अब सिर छुपाने तक की जगह नहीं बची है।

घटना के दौरान ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हुए और अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। काफी मशक्कत और घंटों की मेहनत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे इसे और अधिक फैलने से रोका जा सका। हालांकि, तब तक पीड़ित परिवारों का सब कुछ बर्बाद हो चुका था।

आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों द्वारा शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और अग्नि पीड़ितों को हुए नुकसान का आकलन किया, ताकि उन्हें सरकारी प्रावधानों के अनुसार सहायता पहुंचाई जा सके।

NSIT
Nsmch

इस भीषण हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बेघर हुए परिवारों को अविलंब उचित मुआवजा और तिरपाल समेत अन्य राहत सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएं, ताकि इस आपदा की घड़ी में उन्हें कुछ संबल मिल सके। पुलिस और प्रशासन मामले की आगे की कागजी प्रक्रिया में जुटे हैं।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट