LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

सुपौल के सिमराही पहुंचे पर्यावरण मंत्री डॉ० रामचंद्र प्रसाद, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का मंत्री ने दिया संदेश

सुपौल के सिमराही पहुंचे पर्यावरण मंत्री डॉ० रामचंद्र प्रसाद,
सिमराही पहुंचे पर्यावरण मंत्री डॉ० रामचंद्र प्रसाद- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ० रामचंद्र प्रसाद सुपौल जिले के सिमराही पहुंचे। जहां भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। मंत्री सिमराही स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया के आवास पर गए, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और समर्थक एकत्रित थे।


अंगवस्त्रपाग और पुष्पमाला से किया सम्मानितस्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा 

Diarch GO

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया ने मंत्री जी को अंगवस्त्र, पाग और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय जनहित की समस्याओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंत्री जी से खुलकर संवाद किया।


भाजपा व जदयू जिलाध्यक्षों ने भी किया अभिनंदन 

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव और जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने भी मंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। दोनों जिला अध्यक्षों ने क्षेत्र में संगठन के विस्तार, मजबूती और जनहित के मुद्दों पर मंत्री के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।


NSIT
Nsmch

जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का मंत्री ने दिया संदेश 

अपने संबोधन में मंत्री डॉ० रामचंद्र प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना कार्यकर्ताओं का मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर विशेष बल दिया।


संगठनात्मक दृष्टि से कार्यकर्ताओं के लिए रहा उत्साहवर्धक दौरा 

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सीमा कुशवाहा, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा, राजकुमार पौद्दार सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और उन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय नेताओं ने मंत्री के इस दौरे को कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाला बताया।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट