LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

राघोपुर रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, यात्रियों की समस्याओं और ट्रेन विस्तार की मांगों पर दिया आश्वासन

समस्तीपुर डीआरएम ने राघोपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं इनकी यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की मांग पर उन्होने गौर करने का आश्वासान दिया....

राघोपुर रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, यात्रियों क
राघोपुर रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रविवार को राघोपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर रेल सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। करीब 26 मिनट तक स्टेशन परिसर में रुककर उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। डीआरएम के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के उद्घाटन शिलापट्ट के पास गंदगी देखकर डीआरएम ने कड़ी नाराजगी जताई और स्टेशन अधीक्षक को अविलंब सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने डीआरएम को एक मांग पत्र सौंपकर रेल सेवाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। समाजसेवी उमेश गुप्ता और वार्ड पार्षद स्मृति कुमारी ने एनएच-106 पर बने ओवरब्रिज के कारण बंद हुए रेलवे ढाले की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि ढाला बंद होने से स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है और पूरा सिमराही नगर पंचायत दो हिस्सों में बंट गया है। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या के समाधान के लिए 'लाइट ओवरब्रिज' के निर्माण के साथ-साथ स्टेशन पर सामुदायिक शौचालय और यात्री शेड विस्तार की भी मांग की।

Diarch GO


रेल परिचालन के विस्तार को लेकर भी डीआरएम के समक्ष कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। समाजसेवी मयंक गुप्ता और अन्य लोगों ने फारबिसगंज या ललितग्राम से सहरसा के लिए सुबह के समय पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की, ताकि छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सुविधा हो। इसके अलावा, सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन को ललितग्राम तक बढ़ाने, रक्सौल-जोगबनी एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी तक विस्तारित करने और सरायगढ़-देवघर ट्रेन को राघोपुर तक लाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।


डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्टेशनों का निरीक्षण यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने अवैध पार्किंग शुल्क वसूली की शिकायतों पर तत्काल जांच के आदेश दिए। ललितग्राम स्टेशन के भविष्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि वहां वाशिंग पिट का निर्माण कार्य चल रहा है और भविष्य में इसे एक आधुनिक एवं सुंदर टर्मिनल के रूप में विकसित करने की ठोस योजना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रियों द्वारा उठाई गई सभी मांगों का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा।

NSIT
Nsmch


निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में भारी भीड़ जमा रही। डीआरएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राघोपुर के बाद डीआरएम का काफिला ललितग्राम एवं अन्य स्टेशनों के निरीक्षण के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर संत अमरजीत, सागर यादव, प्रशांत वर्मा और गुड्डू गुप्ता सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे, जिन्होंने रेल प्रशासन से क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की अपील की।


विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट