LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, समर्थकों ने पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि

भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग अब जनआंदोलन का रुप ले रहा है। आज सुपौल जिले मे भरत तिवारी को न्याय दिलाने और उनके पीड़ित परिवार के प्रति एकजुटता प्रकट करने को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया...

भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, समर्थकों ने पौधरोपण
समर्थकों ने पौधरोपण कर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भोजपुर बिलौटी निवासी भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश व्याप्त है। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग अब जनआंदोलन का रुप ले रहा है। इसी कड़ी में भरत तिवारी को न्याय दिलाने और उनके पीड़ित परिवार के प्रति एकजुटता प्रकट करने को लेकर गुरुवार को सुपौल के सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित जगतपुर आजाद चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर भरत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की।


स्मृतियों और न्याय के प्रतीक बने लगाए गए पौधे

सदर प्रखंड के जगतपुर आजाद चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों को केवल पर्यावरण और हरियाली से नहीं, बल्कि न्याय, संघर्ष और भरत तिवारी की स्मृतियों के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि भरत तिवारी की यादों को हमेशा जीवंत बनाए रखने और न्याय की गूंज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अनोखी पहल की गई है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह वैचारिक आंदोलन जारी रहेगा।


निष्पक्ष जांच और शहीद के दर्जे की उठी मांग, आंदोलन की चेतावनी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी लक्ष्मण कुमार झा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी भी एक प्रकार का अन्याय है, इसलिए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। पिछले 18 वर्षों से शोषितों और वंचितों की आवाज उठाने का हवाला देते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय और भरत तिवारी को शहीद का दर्जा नहीं मिला, तो वे जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहते हुए एक व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


समाज के विभिन्न वर्गों का मिला समर्थन, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

भरत तिवारी की याद में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा और न्याय मार्च को स्थानीय समाज के सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिला। इस मौके पर संजय कुमार, रंजीत कुमार वर्मा, कारी महतो, मंटू झा, गुड्डू कुमार, विजय महतो, अजय ठाकुर, संजीव कुमार वर्मा, मनोज कुमार, मो. शेखावत, दिलीप कुमार भारती, पिंटू कुमार और मोहम्मद इसराइल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस न्यायोचित मांग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट