LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

भाकपा माले ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत नेताओं को किया याद

भाकपा माले ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत नेताओं को कि
माले ने दिवंगत नेताओं को किया याद- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भाकपा माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड प्रेमसिंह गहलावत एवं पार्टी के राज्य कमिटी सदस्य सह ऐक्टू के राज्य महासचिव कॉमरेड आरएन ठाकुर के निधन पर बुधवार को सुपौल जिला कार्यालय में एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला सचिव जयनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में सबसे पहले दिवंगत नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


नक्सलबाड़ी आंदोलन से प्रेरित थे दोनों नेता, गरीबों-मजदूरों के लिए समर्पित किया जीवन

सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव जयनारायण यादव ने कहा कि प्रेमसिंह गहलावत और आरएन ठाकुर भाकपा माले की पहली पीढ़ी के उन संघर्षशील नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने 1967 के ऐतिहासिक नक्सलबाड़ी आंदोलन के विचारों से प्रेरित होकर अपना व्यक्तिगत जीवन और करियर दांव पर लगा दिया। उन्होंने अपना पूरा जीवन शोषितों, दलितों, मजदूरों और किसानों को संगठित करने तथा उनके हक-अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने उनके निधन को वाम जनवादी आंदोलन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।


श्रद्धांजलि सभा के बाद समाहरणालय तक निकाला गया जोरदार प्रतिरोध मार्च

NSIT
Nsmch

श्रद्धांजलि सभा के समापन के बाद भाकपा माले के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला कार्यालय से समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) परिसर तक एक विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला। यह मार्च बिहार में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं, बुलडोजर कार्रवाई, कथित फर्जी एनकाउंटर, पुलिस राज और राज्य मार्गों व ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे मनमाने टैक्स के विरोध में निकाला गया। प्रदर्शनकारी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।


पेपर लीक और एनटीए के विरोध में गरजे नेता, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समाहरणालय गेट पर पहुंचकर यह मार्च एक विरोध सभा में तब्दील हो गया, जिसकी अध्यक्षता ऐक्टू व खेग्रामस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला कार्यालय सचिव अरविंद कुमार शर्मा और अन्य नेताओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने हालिया पेपर लीक की घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को तत्काल रद्द करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। साथ ही सुपौल के सभी प्रखंड मुख्यालयों में तय मानकों के अनुसार डिग्री कॉलेज स्थापित करने की आवाज उठाई।


जनहित के मुद्दों पर संघर्ष रहेगा जारी, सभा में कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

सभा के दौरान किसान महासभा के जिलाध्यक्ष अच्छेलाल मेहता, अनिल कुमार और खेग्रामस जिला सचिव जन्मजय राय सहित कई वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। नेताओं ने संकल्प लिया कि भाकपा माले गरीब, मजदूर और किसानों को एकजुट कर जनहित के मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर नवल किशोर मेहता, अमित चौधरी, अधिवक्ता सत्यनारायण मुखिया, दुर्गी सरदार, संतोष कुमार और यशोदा देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट