LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

माले ने भाजपा पर 'गरीब उजाड़ो अभियान' चलाने का लगाया आरोप, कहा- पार्टी चलाएगी 'गरीब बसाओ आंदोलन'

माले ने भाजपा पर 'गरीब उजाड़ो अभियान' चलाने का लगाया आरोप, क
माले चलाएगी गरीब बसाओ आंदोलन- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक पिपरा प्रखंड के लिटियाही (अरिया परती टोला) में आयोजित की गई। माले के जिला सचिव जयनारायण यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्र व राज्य की सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक की शुरुआत में पार्टी के दिवंगत नेता और पूर्व बिहार राज्य सचिव नंदकिशोर प्रसाद उर्फ जमुना के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।


अडानी को जमीन और गरीबों पर बुलडोजर कतई बर्दाश्त नहीं: धीरेंद्र झा

बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक सह खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव और भाकपा माले पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार की सत्ता में आते ही एक तरफ अपने चहेते उद्योगपति अडानी को कौड़ियों के भाव हजारों एकड़ जमीन सौंप रही है, तो दूसरी तरफ सैकड़ों वर्षों से बसे गरीब भूमिहीनों को बुलडोजर से उजाड़ रही है। उन्होंने साफ कहा कि माले इस 'बुलडोजर राज' को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और गांव-गांव में गरीबों को लामबंद कर 'गरीब बसाओ आंदोलन' तेज करेगी।


जिले में 50 हजार खेत मजदूरों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य

माले के कोशी जोन प्रभारी सह राज्य स्थायी समिति सदस्य बैजनाथ यादव ने आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों के करीब 50 हजार गरीबों व खेत मजदूरों को खेग्रामस की सदस्यता से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बकायदा टोला और पंचायत स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी। यह कमेटियां स्थानीय स्तर पर भूमिहीनों की एक प्रामाणिक सूची तैयार करेंगी, जिसके आधार पर प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक 'गरीब बसाओ आंदोलन' को और अधिक आक्रामक रूप दिया जाएगा।


पहले चरण में 32 सघन पंचायतों में चलाया जाएगा विशेष सदस्यता अभियान

संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की बात करते हुए जिला सचिव जयनारायण यादव ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के उन 32 पंचायतों को चिन्हित किया गया है, जहां माले का सघन जनाधार है। इन पंचायतों में सबसे पहले 50 हजार ग्रामीण गरीबों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इन लक्षित पंचायतों में स्थानीय सम्मेलन संपन्न होने के ठीक बाद, नए क्षेत्रों और पंचायतों की ओर रुख किया जाएगा और वहां भी अगले 50 हजार नए सदस्यों को जोड़ने का बड़ा लक्ष्य पूरा किया जाएगा।


महागठबंधन के नेताओं सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का लिया संकल्प

इस बैठक में वामपंथी विचारधारा और महागठबंधन से जुड़े कई प्रमुख चेहरों ने अपनी आवाज बुलंद की। बैठक को पिपरा विधानसभा के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी अनिल कुमार, ऐक्टू के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष अच्छेलाल मेहता और खेग्रामस के जिला सचिव जन्मजय राय ने भी संबोधित किया। इसके अलावा नवल किशोर मेहता, कलाधर यादव, चंदा देवी, वीणा देवी और सुकनी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गरीबों के हक की इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट