LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पंचायत सरकार भवन में 'सहयोग शिविर' का आयोजन: प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने किया निरीक्षण, सुनीं जनता की समस्याएं

Bihar News : सुपौल जिले के पंचायत सरकार भवन बैरिया में आयोजित "सहयोग शिविर" के आयोजन में योजना एवं विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा शामिल हुए। मंत्री ने आम लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए....

पंचायत सरकार भवन में 'सहयोग शिविर' का आयोजन: प्रभारी मंत्री
सुपौल के वैरिया में आयोजित 'सहयोग शिविर' में प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा - फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul  जिले के सदर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, बैरिया में आज मंगलवार को 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने शिविर में पहुंचे आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।


योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुचाना सरकार का लक्ष्य

Diarch GO

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से प्रदान करना है। उन्होंने सहयोग शिविर को ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम बताया, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहकर जनता की परेशानियां दूर कर रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी लाभ से वंचित न रखा जाए।


जमीन विवादराशन और पेंशन से जुड़े मामले छाए रहे

NSIT
Nsmch

इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, बिजली आपूर्ति, नल-जल योजना, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। कई ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन और राशन कार्ड के लंबित मामलों की शिकायत की, वहीं मंत्री ने बताया कि सबसे अधिक मामले दाखिल-खारिज और परिमार्जन सहित भूमि विवाद से संबंधित सामने आए। मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन सभी मामलों की त्वरित जांच कर शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।


प्रशासनिक मुस्तैदी और कानून-व्यवस्था पर जोर

मौके पर मौजूद जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि जिले की विभिन्न पंचायतों में ऐसे सहयोग शिविर आयोजित कर आमजनों की समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान किया जा रहा है और साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं, पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मुद्दों पर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने जनता से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपराधिक या सामाजिक समस्या की सूचना तुरंत दें, पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


ग्रामीणों ने की सराहनास्टॉलों का भी हुआ निरीक्षण

शिविर के दौरान प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, कृषि, शिक्षा और जीविका समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। कई लाभार्थियों ने मौके पर ही समस्या का समाधान होने पर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे सभी प्राप्त शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग करें ताकि प्रशासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता बनी रहे।


विनय कुमार सिन्हा की रिपोर्ट