LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मांग, कोसी बांध के भीतर रहने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार

सुपौल कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राज्य सरकार पर कोसी पीड़ितों को सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं देने में विफल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से कोसी बांध के भीतर रहने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है....

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मांग, कोसी बांध के भीतर रहने वालों की
कांग्रेस की सरकार से मांग- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : बिहार के सुपौल जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कोसी आपदा और बांध के भीतर रहने वाले लोगों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण जनसुनवाई सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अनुपम कुमार ने की. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने कोसी क्षेत्र की गंभीर समस्याओं, विशेषकर बाढ़ और प्रशासनिक उपेक्षा पर विस्तार से चर्चा की.


कोसी पीड़ितों को सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं देने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल: जिलाध्यक्ष

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कोसी बांध के भीतर रहने वाले हजारों परिवारों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन राज्य सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़, भीषण कटाव और जलजमाव जैसी प्राकृतिक आपदाओं का दंश झेलने वाले इन लोगों को आज के आधुनिक दौर में भी बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं हो पा रही हैं.


स्वास्थ्य, शिक्षा और आवागमन का घोर अभाव; अनदेखी का लगा आरोप

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से बांध के भीतर बसे लोगों की जायज समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है. आज भी इस दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों, बेहतर स्कूलों, पक्की सड़कों, सुगम आवागमन और उचित राहत एवं पुनर्वास जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है. उन्होंने सरकार से पुरजोर मांग की कि बांध के भीतर रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और आवागमन की सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर बहाल की जाएं.


जनसुनवाई में उमड़े कोसी पीड़ित, सरकारी योजनाओं से वंचित रहने का रोया दुखड़ा

इस विशेष जनसुनवाई के दौरान कोसी आपदा से प्रभावित बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों ने अपनी-अपनी आपबीती और रोजमर्रा की परेशानियों से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया. ग्रामीणों ने मुख्य रूप से नदियों द्वारा किए जा रहे तेज कटाव, नावों की कमी के कारण आवागमन में होने वाली कठिनाई, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की अनुपलब्धता तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए. कांग्रेस नेताओं ने इन सभी जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की.


ठोस कदम न उठाने पर आंदोलन की चेतावनी, बैठक में कई दिग्गज रहे मौजूद

NSIT
Nsmch

जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही कोसी क्षेत्र की इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को और मजबूती से सड़क से सदन तक उठाते हुए उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी. इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार झा, नरेश मिश्रा, मोहम्मद तनवीर, सुशील यादव, प्रेमनाथ झा, ललित कामत, चुनचुन सिंह और मरौना प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट