LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

कपड़ा दुकान का शटर तोड़ 3.55 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बदमाशों की करतूत

कपड़ा दुकान का शटर तोड़ 3.55 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में
दुकान का शटर तोड़ 3.55 लाख की चोरी- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के जदिया थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को धता बताते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। परसागढ़ी उत्तर पंचायत के बिरंची कामत हाट (हरिनाहा) में बुधवार की देर रात चोरों ने एक बड़ी कपड़ा दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश और भारी दहशत व्याप्त है।


सुबह शटर टूटा देख दंग रह गए लोग, गल्ले की नकदी और नए कपड़े पार

पीड़ित दुकानदार और वार्ड संख्या-14 के निवासी विजेंद्र मेहता ने बताया कि बिरंची कामत हाट में उनकी 'मां तारा वस्त्रालय' नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। हमेशा की तरह बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान सुरक्षित बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर आधा उठा और टूटा हुआ देखा, तो तुरंत इसकी सूचना विजेंद्र मेहता को दी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि गल्ले में रखे ₹5,000 नकद और करीब ₹3.50 लाख मूल्य के कीमती नए कपड़े गायब थे।


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए शातिर

दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे की फुटेज खंगालने पर चोरी के इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि देर रात करीब 12 बजकर 41 मिनट पर अज्ञात नकाबपोश बदमाश बेहद शातिर और सुनियोजित तरीके से शटर को उखाड़कर दुकान के भीतर प्रवेश करते हैं। चोरों ने बहुत ही इत्मीनान से कीमती कपड़ों को समेटा और फरार हो गए। पीड़ित ने इस वारदात की पूरी फुटेज साक्ष्य के तौर पर स्थानीय पुलिस को सौंप दी है।


पहले भी निशाने पर रही है पीड़ित की दुकान, व्यापारियों में बढ़ी असुरक्षा की भावना

पीड़ित विजेंद्र मेहता ने दर्द बयां करते हुए बताया कि इसी हाट परिसर में स्थित उनकी एक अन्य दुकान को भी पूर्व में कई बार चोर अपना निशाना बना चुके हैं। लगातार हो रही इन आपराधिक वारदातों के कारण हाट के अन्य दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों में अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। व्यापारियों ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में रात्रि गश्ती को तुरंत बढ़ाया जाए ताकि व्यापारियों की गाढ़ी कमाई और संपत्तियां सुरक्षित रह सकें।


जांच में जुटी जदिया पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का पुलिस ने दिया भरोसा

NSIT
Nsmch

इस चोरी की वारदात के संदर्भ में जदिया थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पीड़ित दुकानदार द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त हो चुका है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर उनकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिया है कि जल्द ही इस गिरोह का भंडाफोड़ कर आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट