LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

डीएम ने भूमि विवाद की सुनवाई के बाद विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्र-छात्राओं से संवाद कर लिया पढ़ाई का फीडबैक

डीएम ने भूमि विवाद की सुनवाई के बाद विद्यालय का किया निरीक्ष
डीएम ने विद्यालय का किया निरीक्षण- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिलाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को निर्मली अंचल अंतर्गत एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे भूमि विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने मामले की वस्तुस्थिति की बारीकी से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


विद्यालय का निरीक्षण और शिक्षकों के लेसन प्लान की जांच

सुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने सभी शिक्षकों के 'लेसन प्लान' की भी गहनता से जांच की और शिक्षण कार्य से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त की।


छात्र-छात्राओं से संवाद कर लिया पढ़ाई का फीडबैक

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत की। साथ ही, विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए नियमित रूप से मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


अंचल अधिकारी को स्थल जांच और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्मली के अंचल अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालय से संबंधित भूमि विवाद की भौतिक रूप से स्थल जांच कराई जाए। इसके साथ ही, संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों की जांच करते हुए मामले की वास्तविक स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन जल्द से जल्द समर्पित करने को कहा गया।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट