LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

ABVP उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग का हुआ समापन: राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बोले—'वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, राष्ट्रीय चेतना का है प्रतीक'

ABVP उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग का हुआ समापन: राष्ट्रीय
ABVP उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग का हुआ समापन- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिला मुख्यालय स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उत्तर बिहार प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग रविवार को वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ संपन्न हो गया। 18 से 21 जून तक चले इस अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में उत्तर बिहार के संगठनात्मक 36 जिलों से आए 300 छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वर्ग के अंतिम दिन वैचारिक और संगठनात्मक विषयों पर गंभीर मंथन हुआ, जिसके बाद आगामी वर्ष के लिए नई प्रांतीय कार्यकारिणी एवं विभिन्न सांगठनिक विभागों की घोषणा की गई।


शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

समापन दिवस की शुरुआत प्रातःकाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुई। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित युवाओं और छात्र नेताओं से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के बल पर ही राष्ट्र निर्माण का कार्य प्रभावी रूप से किया जा सकता है, इसलिए युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए।


वंदे मातरम् भारत की सांस्कृतिक अस्मिता: गोविंद नायक

योगाभ्यास के बाद आयोजित मुख्य भाषण सत्र में एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक ने “वंदे मातरम्” विषय पर कार्यकर्ताओं को वैचारिक पाथेय दिया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति का प्रतीक है। जब हम वंदे मातरम् कहते हैं, तो यह मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कर्तव्यबोध की अभिव्यक्ति होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल छात्र समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए चरित्रवान, सक्षम और सामाजिक रूप से उत्तरदायी नेतृत्व तैयार करना है।


सदस्यता अभियान संगठन के विस्तार की आधारशिला

दूसरे सत्र में उत्तर बिहार के प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य ने “सदस्यता एवं कार्यकारिणी गठन” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी व्यापक सदस्यता और सक्रिय कार्यकर्ता आधार में निहित होती है। विद्यार्थी परिषद का विस्तार केवल संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि राष्ट्र हित में काम करने वाले युवाओं को जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने परिसरों (कॉलेज व स्कूलों) में जाकर नए छात्रों को राष्ट्र प्रथम की विचारधारा से जोड़ें और सामूहिक नेतृत्व की भावना के साथ काम करें।


दिग्गजों की रही मौजूदगी, व्यवस्था में जुटे रहे कार्यकर्ता

इस चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में एबीवीपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मांडवी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, क्षेत्रीय छात्रा कार्य प्रमुख डॉ. ममता कुमारी, प्रांत अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी और प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रांतीय आयोजन को सफल बनाने के लिए सुपौल जिले के वर्तमान और पूर्व कार्यकर्ता पिछले एक महीने से दिन-रात जुटे हुए थे। कार्यकर्ताओं ने आवास, भोजन, चिकित्सा और अनुशासन जैसे सभी विभागों की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाया।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट