LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नई बाइक के कागज बनवाकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

नई बाइक के कागज बनवाकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौ
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के छातापुर थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है. बजरंग चौक स्थित एसएच-91 पर सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान डहरिया पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी कैलू यादव के 25 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है.


एक दिन पहले ही खरीदी थी नई बाइक

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार ने महज एक दिन पहले ही एक नई हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक खरीदी थी. सोमवार को वह अपनी इसी नई बाइक की जरूरी कागजी प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए छातापुर स्थित हीरो शोरूम गया हुआ था. शोरूम से सारा काम निपटाकर जब वह खुशी-खुशी अपने घर वापस लौट रहा था, तभी बजरंग चौक के पास वह काल का ग्रास बन गया. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को रंगे हाथ दबोचा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक को रौंदने के बाद ट्रक चालक वाहन से उतरा और शव को देखने लगा. इसी बीच घटनास्थल पर मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को मौके पर ही पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही छातापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर चालक को हिरासत में ले लिया.


बालू लदे ट्रक के टायर के नीचे आया युवक

पुलिस की पूछताछ में हिरासत में लिए गए ट्रक चालक पप्पू राय ने बताया कि वह ट्रक (संख्या: BR-31 GC-5013) में बालू लादकर भीमपुर की ओर से छातापुर बाजार की तरफ जा रहा था. बजरंग चौक के समीप अचानक उसे बाइक गिरने की आवाज आई. जब उसने साइड मिरर (शीशे) में देखा, तो बाइक सवार युवक ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ चुका था.


ट्रक जब्त, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

NSIT
Nsmch

छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में शामिल बालू लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को पुलिस कस्टडी में रखकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है.

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट