LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सुपौल में 18 जुलाई को आयोजित होगी स्पेशल लोक अदालत, एन.आई. एक्ट के मामलों का होगा त्वरित निष्पादन

आगामी 18 जुलाई को सुपौल जिले में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन होगा। इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर प्रभारी सचिव मो. अफजल आलम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें इसे इस विशेष अभियान को सफल बनाने को लेकर रुप-रेखा तैयार की गई....

सुपौल में 18 जुलाई को आयोजित होगी स्पेशल लोक अदालत, एन.आई. ए
18 जुलाई को स्पेशल लोक अदालत- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : सुपौल जिला न्यायालय परिसर में आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली स्पेशल लोक अदालत के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव मोहम्मद अफजल आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी लोक अदालत की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों को इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


सिर्फ एन.आई. एक्ट से जुड़े मामलों का होगा निपटारा, बनेगी विशेष पीठ

बैठक के दौरान प्रभारी सचिव मो. अफजल आलम ने स्पष्ट किया कि इस स्पेशल लोक अदालत में विशेष रूप से केवल एन.आई. एक्ट (परक्राम्य लिखत अधिनियम/चेक बाउंस) से संबंधित लंबित मामलों का ही निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वादों के त्वरित और प्रभावी निपटारे के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसके तहत प्रत्येक 100 मामलों की सुनवाई और निष्पादन के लिए एक न्यायिक पदाधिकारी की पीठ (बेंच) का गठन किया जाएगा।


अधिक से अधिक सुलह योग्य मामलों को चिन्हित करने का निर्देश

प्रभारी सचिव ने बैठक में मौजूद सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में एन.आई. एक्ट से संबंधित अधिक से अधिक लंबित एवं सुलह योग्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करें। इसके साथ ही उन्होंने दोनों पक्षों (पक्षकारों) को स्पेशल लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति, सौहार्दपूर्ण माहौल और बिना किसी कानूनी उलझन के अपने विवादों को हमेशा के लिए निपटाने के लिए प्रेरित करने को कहा।


तैयारियों की समीक्षा और व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर

बैठक में लोक अदालत की सफलता के लिए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी चर्चा की गई ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों के लोग भी इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने आगामी 18 जुलाई को आयोजित होने वाली इस स्पेशल लोक अदालत को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय, पूर्ण सहयोग और तत्परता के साथ कार्य करने का सामूहिक भरोसा दिलाया।


बैठक में जिले के कई वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारी रहे मौजूद

NSIT
Nsmch

इस उच्च स्तरीय बैठक में सुपौल जिले के कई प्रमुख न्यायिक चेहरे शामिल हुए। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (पंचम) नंदिता कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निधि जायसवाल, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्वेताभ सैंडिल्या व राखी कुमारी और द्वितीय श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी प्रकाश आनंद सहित कई अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट