LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

पोखर में डूबने से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम

पोखर में डूबने से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मा
पोखर में डूबने से बुजुर्ग की मौत- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के बेरिया वार्ड संख्या-4 में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पोखर में डूबने से एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेरिया वार्ड संख्या-4 निवासी नारायण मंडल के रूप में की गई है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


खेत से लौटते समय पोखर में हाथ-पैर धोने के दौरान हुआ हादसा

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर नारायण मंडल अपने खेत का काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से करीब 500 मीटर पहले स्थित एक पोखर पर वे हाथ-पैर धोने के लिए रुके। बताया जा रहा है कि पोखर में उतरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया, जिसके कारण वे सीधे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।


ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला

पोखर में बुजुर्ग को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत और खोजबीन के बाद बुजुर्ग के शव को पोखर से बाहर निकाला। शव को देखते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।


मेहनती सदस्य की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक नारायण मंडल अपने पीछे एक बड़ा और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में दो पुत्र और पांच पुत्रियाँ हैं, जिनमें से चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है और एक पुत्री अभी अविवाहित है। परिजनों ने बताया कि वह बेहद मेहनती और परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे। उनकी इस तरह अचानक हुई मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गाँव का माहौल पूरी तरह गमगीन है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मुआवजे की मांग

NSIT
Nsmch

इधर, घटना की लिखित सूचना मिलने के बाद राजेश्वरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करा दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उचित सरकारी सहायता और मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट