LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : पटवन के दौरान करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की हुई मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Bihar News : सुपौल में करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : पटवन के दौरान करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय
युवक की मौत - फोटो : VINAY

SUPAUL : जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत के बैजनाथपुर वार्ड-10 निवासी तरुण मंडल के 25 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार की रविवार को खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बिजली मोटर चलाकर पटवन कर रहे थे। इसी दौरान मोटर का बिजली तार जोड़ते समय वे अचानक करंट की चपेट में आ गए। 

आसपास काम कर रहे लोगों ने उन्हें तड़पते देखा और परिजनों को सूचना दी।परिजन आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, त्रिवेणीगंज लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक मौजूद नहीं थे। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए सुपौल के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मिथिलेश ने दम तोड़ दिया। 

Diarch GO

परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सिद्धांत कुमार ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि युवक को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत जांच में हार्टबीट, पल्स सहित कोई भी जीवन संकेत नहीं मिला। 

चिकित्सक के अनुसार युवक को अस्पताल में ब्रॉट डेड अवस्था में लाया गया था। घटना की सूचना मिलने पर त्रिवेणीगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट