LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

92वीं बिहार एथलेटिक्स मीट: सुपौल से 29 सदस्यीय एथलीटों की टीम पटना रवाना, मेडल की उम्मीदें

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली 92वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स मीट में भाग लेने के लिए सुपौल जिले के 29 सदस्यीय एथलीटों की टीम मंगलवार को रवाना हो गई। जिला एथलेटिक्स संघ के चयन ट्रायल्स के बाद विभिन्न आयु वर्गों से चुने गए

92वीं बिहार एथलेटिक्स मीट: सुपौल से 29 सदस्यीय एथलीटों की टी
सुपौल से 29 सदस्यीय एथलीटों की टीम पटना रवाना- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : 10 जून 2026 से 13 जून 2026 तक पटना में आयोजित होने वाली 92वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स मीट में भाग लेने के लिए सुपौल जिले के 29 सदस्यों की एक मजबूत टीम मंगलवार को सुपौल रेलवे स्टेशन से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना के लिए रवाना हो गई। इस प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।


जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर हुआ चयन

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सर्वेश झा ने बताया कि बिहार एथलेटिक्स संघ के निर्देशानुसार बीते 2 जून 2026 को त्रिवेणीगंज में जिला एथलेटिक्स मीट का सफल आयोजन किया गया था। इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग आयु वर्ग—जैसे अंडर-14, 16, 18, 20, 22 और ओपन कैटेगरी में कुल 29 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए भेजा गया है।


इस बार सुपौल की टीम बेहद सशक्त, मेडल पक्के

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ सर्राफ ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार सुपौल जिले की एथलेटिक्स टीम काफी सशक्त और संतुलित है। खिलाड़ियों की तैयारियों को देखते हुए उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि निश्चित रूप से सुपौल जिला इस बार कई खेल स्पर्धाओं में मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करेगा।


कोच विकास कुमार और रेणु सिंह के नेतृत्व में रवाना हुए खिलाड़ी

यह टीम जिला एथलेटिक्स कोच विकास कुमार एवं वरिष्ठ खिलाड़ी रेणु सिंह के कुशल नेतृत्व में रवाना हुई है। टीम के बालिका वर्ग में नंदनी, सीमा, प्रतीक्षा, क्यूटी, लक्ष्मी, ख्याति, मौसम, प्रियंका, सोनी, प्रिंसी व अर्चना शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग में आदित्य, सुमन, सोनू, पीयूष, गुलशन, अंकुश, गुलशाद, सावन, आसिफ, वैभव, रूपेश, नंदकिशोर, मंजूर, उत्सव, शम्भू और रूपेश कुमार दम-खम दिखाएंगे।


खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने दी विदाई व शुभकामनाएं

सुपौल रेलवे स्टेशन पर जिला एथलेटिक्स टीम को विदा करने के लिए स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा, राजेश कुमार ठाकुर और जॉनी कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं और राज्य स्तर पर जिले के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट