LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सुपौल में 13 अगस्त तक बनेंगे 29,299 नए राशन कार्ड, डीएम ने तय किया प्रतिदिन इतने कार्ड बनाने का लक्ष्य

सुपौल में 13 अगस्त तक बनेंगे 29,299 नए राशन कार्ड, डीएम ने त
सुपौल में 13 अगस्त तक बनेंगे 29,299 नए राशन कार्ड- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सुपौल जिले के सभी पात्र एवं वंचित परिवारों को राशन कार्ड मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बिहार के मुख्य सचिव से मिले निर्देशों के आलोक में जिलाधिकारी (DM) सावन कुमार ने जिले में आगामी 13 अगस्त 2026 तक कुल 29,299 नए राशन कार्ड बनाने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। इस वृहद लक्ष्य को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से अधिकारियों को रोजाना लगभग 977 नए राशन कार्ड बनाने का दैनिक टास्क सौंपा गया है।


पंचायत स्तर पर चलेगा सघन अभियान, डीएम का अधिकारियों को सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO), प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), अंचल अधिकारियों (CO) और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को कड़े और स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर उन सभी जरूरतमंद परिवारों की पहचान की जाए, जो अब तक राशन कार्ड से वंचित हैं। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य उन गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा के दायरे में लाना है, जिन्हें अब तक सरकारी योजनाओं या मुफ्त व रियायती अनाज का लाभ नहीं मिल सका है।

Diarch GO


स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर आवेदन शुरू, आधार लिंक होना अनिवार्य

प्रशासन ने राशन कार्ड की आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी, सरल और ऑनलाइन कर दिया है। इच्छुक और योग्य आवेदक अपने मोबाइल, नजदीकी साइबर कैफे या सीधे अपने पंचायत भवन के माध्यम से 'स्मार्ट पीडीएस पोर्टल' (Smart PDS Portal) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कार्डधारक के पास जाति, आय व निवास प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक और पूरे परिवार की एक सामूहिक फोटो होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदन के लिए पहचान पत्र का मोबाइल नंबर से लिंक होना बेहद अनिवार्य किया गया है।


जीविका दीदी और आशा कार्यकर्ताओं की ली जाएगी मदद, दैनिक प्रगति की होगी समीक्षा

इस महा-अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके तहत गांवों में लाउडस्पीकर से माइकिंग कराई जाएगी, प्रचार-वाहनों को रवाना किया जाएगा और ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इसके अलावा, धरातल पर काम करने वाली जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं की मदद से वंचित परिवारों की पहचान कर उनके आवेदन कराए जाएंगे। डीएम खुद इस पूरे अभियान की प्रगति की दैनिक रूप से समीक्षा करेंगे और काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

NSIT
Nsmch


31 जुलाई तक आवेदन करने की अंतिम तिथि, अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से सूचित किया है कि इस विशेष अभियान के तहत नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस समय सीमा में प्राप्त होने वाले सभी पात्र आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर 13 अगस्त 2026 तक राशन कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आम जनता से किसी भी प्रकार के भ्रम या अफवाहों से बचने और केवल अधिकृत माध्यमों से ही समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट