LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत,
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीना पट्टी पंचायत के पिपराही गांव में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान पिपराही निवासी शिवकुमार ठाकुर की 11 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है। 


सोमवार शाम से लापता थी बच्ची, मंगलवार सुबह मिला शव

प्रियंका सोमवार शाम करीब 4 बजे अपने घर से निकली थी। देर रात तक परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो मंगलवार सुबह गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठा चिमनी के जलभराव वाले गड्ढे में उसका शव तैरता हुआ मिला। 


तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी प्रियंका, परिवार में मचा कोहराम

Diarch GO

मृतका प्रियंका अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। बच्ची की असामयिक मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, विशेषकर मां लीला देवी बेहद बदहवास हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है। 


ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ईंट-भट्ठों के गड्ढों की घेराबंदी की उठी मांग

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से ईंट-भट्ठों के आसपास बने गहरे और खुले पानी से भरे गड्ढों को तत्काल घेरने (घेराबंदी कराने) की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी सुरक्षा उपाय के छोड़े गए ऐसे खुले गड्ढे लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शिकायत मिलने पर कार्रवाई का भरोसा

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और लिखित शिकायत मिलने पर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट