LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Womens Asian Champions Trophy 2024 : भारत और चीन के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला, राजगीर में रचा जाएगा इतिहास, लाइव देखने यहां करें क्लिक

भारत बनाम चीन के बीच 2024 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 20 नवंबर, मंगलवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा। फाइनल के मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया होंगे.

Womens Asian Champions Trophy
India vs China/ Womens Asian Champions Trophy - फोटो : Social Media

Women’s Asian Champions Trophy 2024 : भारत बुधवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में चीन से भिड़ेगा। भारत की टीम ने सेमीफाइनल में ने जापान पर 2-0 की करीबी जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जिसमें नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने आठ मिनट के अंतराल में स्कोरशीट पर गोल किए। वहीं चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया पर 3-1 की जीत के दम पर फाइनल में जगह बनाई। चीन के लिए डेंग क्विचन, फैन युनक्सिया और टैन जिनझुआंग ने गोल किए। मलेशिया के लिए खैरुनिस्सा मोहम्मद ने 36वें मिनट में सांत्वना गोल किया।

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया हैं. वहीं चीन की टीम भी दमदार खेल दिखाई है. भारत बनाम चीन के बीच 2024 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 20 नवंबर, मंगलवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे शुरू होगा। फाइनल के मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया होंगे. वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विशिष्ट अतिथि तथा उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे.

बिहार ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की मेजबानी कर एक नया इतिहास रच दिया. बिहार में यह पहला मौका रहा जब इस प्रकार के किसी अंतर राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा की मेजबानी की गई. वहीं राजगीर में कुछ महीने पहले ही नए खेल परिसर का शुभारंभ हुआ है. अंतर राष्ट्रीय मानकों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजगीर के खेल परिसर में दुनिया की छह टीमों ने शानदार मेजबानी का अनुभव लिया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ महीने पूर्व ही इसका उद्घाटन किया था. 

संभावित टीम :

भारत: सविता, बिचू देवी खारीबाम, उदिता, ज्योति, विष्णवी विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी, नेहा, सलीमा टेटे (सी), शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेमिसियामी, नवनीत कौर (वीसी), प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग

NSIT
Nsmch

चीन: हुआंग हैयान, जू वेनजुआन, झेंग जियाली, फैन यूंक्सिया, झांग डियान, ज़ेंग ज़ुएलिंग, टैन जिनज़ुआंग, लियू चेनचेंग, मा ज़ियाओयान, चेन जियाली, जू यानान, ली टिंग (जीके), लियू तांगजी, हाओ गुओटिंग, ली जिंगी, यू अनहुई, डेंग किउचान, मा ज़ुएजियाओ, वू सुरोंग (जीके), वांग लिहांग