LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Women's Asian Hockey Champions Trophy 2024 : राजगीर में आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, भारत और मलेशिया का देखा मैच

Women's Asian Hockey Champions Trophy 2024 : राजगीर में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आज से आगाज हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया है...पढ़िए आगे

बिहार ने रचा इतिहास
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज - फोटो : RAJ

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम राजगीर में आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का गुब्बारा उड़ाकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने भारत मलेशिया का लाइव मैच भी देखा। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह मैच बिहार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बिहार में मेडल लो नौकरी पाओ कि आज हर जगह चर्चा की जा रही है। खिलाड़ियों को सम्मान मिलने से ही युवा पीढ़ी खेल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान स्टेडियम का पूरा चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया एवं खिलाड़ियों से मिलकर उसका हौसला भी बढ़ाया। भारत और मलेशिया के मैच के पूर्व जमकर आतिशबाजी भी हुई। 

इस मैच से पहले चीन और थाईलैंड के बीच ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन ने थाईलैंड को 15-0 से मात दी। दोपहर 2:30 बजे शुरू हुए इस मुकाबले में चीन की टीम ने एकतरफा खेल दिखाया और थाईलैंड पर अपना दबदबा बनाए रखा। 

चीन की खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार गोल किए। जबकि थाईलैंड की टीम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस बड़ी जीत के साथ चीन ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। दोनों देशों के कप्तान ने कहा कि यहां आकर बहुत ही अच्छा लगा। मैच बहुत ही रोमांचक रहा।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट