LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Women Asian Champions Trophy 2024: राजगीर में महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का कल से होगा आगाज, सीएम नीतीश टूर्नामेंट का करेंगे उद्घाटन

Women Asian Champions Trophy 2024: राजगीर में कल से महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे...पढ़िए आगे

राजगीर में कल से महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप
महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप कल से - फोटो : RAJ

NALANDA : 11 नवंबर से बिहार महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्राफी का आगाज होने जा रहा है। मैच को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैच का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा। राजगीर खेल अकादमी परिसर के  हॉकी मैदान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत सहित एशिया की छह टीम भाग ले रही है। 

मैच के पहले भारतीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सलीम टेटे ने कहा कि टीम इंडिया टूर्नामेंट को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हॉकी मैच को लेकर बिहार सरकार के द्वारा भव्य स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। हम इसको लेकर बिहार सरकार, हॉकी इंडिया और टीम इंडिया को धन्यवाद देते हैं। खेल के पहले जो भी कमियां थी उसको लेकर खिलाड़ियों से वार्तालाप किया गया।

उन्होंने कहा की भारतीय टीम टूर्नामेंट को लेकर लगातार पसीना बहा रही है। प्रत्येक मैच को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। यह टूर्नामेंट आने वाले विश्व कप की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। उनकी कोशिश होगी कि इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे।  प्रत्येक मैच पर टीम अपना ध्यान केंद्रित कर रही है, रिजल्ट पर नहीं। टीम में यंग खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जो की आने वाले 2026 के विश्व कप के लिए जिम्मेवार खिलाड़ी हैं। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट