LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

BIHAR CRICKET NEWS - उतर प्रदेश की टीम रणजी मैच खेलने पहुंची पटना, 23 जनवरी से मोईनुल हक़ स्टेडियम में होगा मुकाबला

BIHAR CRICKET NEWS - रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैच खेलने के लिए यूपी की टीम पटना पहुंच गई है। मोइनुल हक स्टेडियम में होनेवाले मैच में यूपी की टीम में कई स्टार खिलाड़ी शिवम मावी और आर्यन जुरेल जैसे नाम भी शामिल हैं।

BIHAR CRICKET NEWS - उतर प्रदेश की टीम रणजी मैच खेलने पहुंची

PATNA - BCA पटना, 20 जनवरी 2025: रणजी ट्रॉफी के आगामी मैच के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश की टीमें आमने-सामने होंगी। उत्तर प्रदेश की टीम आज देर शाम पटना पहुंच गई है। यह बहुप्रतीक्षित मैच मोईनुल हक़ स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमें 21 और 22 जनवरी को अभ्यास करती नज़र आएंगी, उसके बाद बिहार बनाम उतर प्रदेश का मुकाबला 23 जनवरी से इसी मैदान पर खेला जायेगा।

बिहार टीम ने हाल के सत्र में प्रदर्शन कर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर विपक्षी टीमों को कड़ी चुनौती दी है। कप्तान और कोच का कहना है कि टीम ने रणनीतिक तौर पर अभ्यास किया है और घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।  

Diarch GO

इस मैच के लिए उतर प्रदेश टीम की तरफ से आर्यन जुरेल(कप्तान), शिवम मावी, सौरभ कुमार, प्रियम गर्ग जैसे खिलाड़ियों के अलावा कुछ और भी नामचिन्ह खिलाड़ी खेलते हुए नज़र आ सकते हैं । UP टीम की तरफ से मुख्य कोच के रूप में सुनील जोशी (पूर्व इंडियन प्लेयर ), और डायरेक्ट ज्ञानेंद्र पाण्डेय (पूर्व इंडियन प्लेयर) अपनी टीम के साथ ही पटना पहुंच चुके हैं।

उत्तर प्रदेश की टीम का एयर पोर्ट पर भव्य स्वागत के लिए मौके पर बिहार सरकार की तरफ से उप सचिव नीलेश कुमार, BCA लाइज़नर अधिकारी रूपक कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।  बिहार टीम भी अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने के लिए उत्साहित और आत्मविश्वास से भरी हुई है। दोनों ही टीमें जीत के लिए पूरी तैयारी के साथ 23 जनवरी को मैदान में उतरेंगी। 

NSIT
Nsmch

मैच की जानकारी  

स्थान: मोईनुल हक़ स्टेडियम, पटना  

 तारीख: 23 जनवरी 2025 से  

 समय: सुबह 9:00 बजे से