LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पटना में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता, 10 से अधिक राज्यों के खिलाड़ी लेगें भाग

शतरंज के खिलाड़ियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। वे विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करके अपने अनुभव को और समृद्ध कर सकते हैं।

Chess Tournament
शतरंज के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर - फोटो : Social Media

First International Rating Chess Tournament: पटना में आयोजित होने वाली प्रथम अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता खगड़िया के शतरंज खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर लेकर आई है। सोलो चेस अकादमी के तत्वावधान में 9 से 13 जनवरी, 2025 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा।

प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 5 लाख रुपये रखी गई है।यह प्रतियोगिता फिडे (FIDE) और एआईसीएफ (AICF) द्वारा मान्यता प्राप्त है।देश के 10 से अधिक राज्यों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने की पुष्टि की है।

अनरेटेड खिलाड़ियों के लिए अवसर: अनरेटेड खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता रेटिंग हासिल करने का सुनहरा अवसर है।बिहार, दिव्यांग और उत्तर पूर्व राज्यों के खिलाड़ियों के लिए विशेष छूट की घोषणा की गई है। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि खगड़िया के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर देश-विदेश के खिलाड़ियों के साथ खेलकर अपने शतरंज के ज्ञान को और अधिक विकसित कर सकते हैं।

अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की और संयुक्त सचिव कॉमरेड संजय कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान करेगी।प्रसिद्ध महिला खिलाड़ी नेहा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम 20 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। अन्य प्रतिभागियों को भी आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।

NSIT
Nsmch