LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

IND VS NZ: भारतीय टीम के लिए खुदकुशी साबित हुआ न्यजीलैंड के साथ पहला टेस्ट, मात्र 46 रन पर ढेर

न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज की है। भारतीय टीम मात्र 46 रन पर ऑलआउट हो गई। 34 रन पर भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवा दिए थे।

IND VS NZ

IND VS NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट मैच के पहली पारी में इंडिया टीम मात्र 46 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। बेंगलुरु में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। दरअसल, मैच का पहला दिन तो बारिश में धुल गया। वहीं दूसरे दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैंटिंग का फैसला लिया। 

ऋषभ पंत ने बनाया अधिक 20 रन 

लेकिन रोहित शर्मा का यह फैसला टीम के लिए खुदकुशी साबित हुआ। क्योंकि बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का एक के बाद एक विकेट गिरने लगे। मात्र 34 रन पर भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवा दिए। भारती टीम के पांच बल्लेबाज तो बिना खाता  खोले ही पेवेलियन लौट गए। वहीं पूरी टीम मात्र 46 रन पर आउट हो गई। बता दें कि, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला गया। 

Diarch GO


ऋषभ पंत ने बनाया अधिक 20 रन 

वहीं भारतीय टीम की ओर से बेस्ट स्कोरर ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने 20 रनों की पारी खेली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 13 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और बैटर दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। 1987 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में 75 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जो भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले भारत का एक पारी में लोएस्ट स्कोर था। वहीं 2008 में भारतीय टीम अहमदाबाद टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों पर ऑलआउट हुई थी, जो टेस्ट क्रिकेट में भारतीय धरती पर टीम इंडिया का दूसरा लोएस्ट स्कोर था।

NSIT
Nsmch

भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के