LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: 'हॉकी बिहार' की मान्यता रद्द, एशिया कप हॉकी मैच में मिली शिकायत के बाद हॉकी इंडिया ने उठाया सख्त कदम

Bihar News: हॉकी इंडिया ने हॉकी बिहार की मान्यता रद्द कर दी है। एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप मैच में मिली शिकायत के बाद यह फैसला लिया गया है।

Hockey Bihar
Hockey Bihar recognition cancelled- फोटो : social media

Bihar News: हॉकी इंडिया ने ‘हॉकी बिहार’ की मान्यता रद्द कर दी है और इस संबंध में हॉकी बिहार को एक पत्र जारी किया है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने पत्र में बताया कि 4 दिसंबर को हॉकी बिहार के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने राजगीर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर कुछ शिकायतें की थीं।

हॉकी बिहार की मान्यता रद्द

पत्र में यह उल्लेख किया गया कि आयोजन के दौरान हॉकी बिहार के महासचिव मुश्ताक अहमद ने न तो अधिकारियों से मुलाकात की और न ही आयोजन में कोई विशेष सहयोग दिया। इस वजह से राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हॉकी इंडिया के प्रयासों को नुकसान पहुंचा।

Diarch GO

हॉकी इंडिया ने दिया था शोकॉज नोटिस

इसके चलते हॉकी इंडिया ने 12 दिसंबर को हॉकी बिहार को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा था। लेकिन हॉकी बिहार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, मुश्ताक अहमद ने हॉकी इंडिया के इस निर्णय को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि यह खेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की साजिश है।

बिहार ओलंपिक संघ के लिए तदर्थ कमिटी का गठन

भारतीय ओलंपिक संघ ने बिहार ओलंपिक संघ को भंग कर एक तदर्थ कमिटी का गठन किया है। इस चार सदस्यीय कमिटी के अध्यक्ष हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह बनाए गए हैं। कमिटी के अन्य सदस्य अरुण कुमार ओझा, पंकज कुमार ज्योति, और डॉ. संजय सिन्हा हैं।

NSIT
Nsmch