LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Sport News : शेखपुरा में नव वर्ष के मौके पर मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन, पुलिस एकादश ने नागरिक एकादश को 88 रनों से किया पराजित

Sport News : शेखपुरा में नव वर्ष के मौके पर मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिस एकादश और नागरिक एकादश के बीच मैच खेला गया. इसमें पुलिस एकादश ने नागरिक एकादश को 88 रनों से पराजित कर दिया...पढ़िए आगे

Sport News : शेखपुरा में नव वर्ष के मौके पर मैत्री क्रिकेट ट
मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन - फोटो : DEEPAK

SHEKHPURA : नव वर्ष के अवसर पर  बरबीघा चौपाल द्वारा कॉलेज मैदान में आयोजित पुलिस और नागरिक मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस एकादश ने नागरिक  एकादश को जबरदस्त शिकस्त दी। श्री बाबू नागरिक एकादशी और लाल बाबू पुलिस एकादश के बीच  मुकाबले में लाल बाबू पुलिस एकादश ने 88 रन से नागरिक एकादशी को पराजित किया। 

पुलिस एकादश टीम की कप्तानी सहायक पुलिस अधीक्षक डा राकेश कुमार ने किया, जबकि नागरिक के एकादश टीम की कप्तानी संजीव कुमार गब्बू ने किया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस एकादश की टीम ने 15 ओवर में जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें पंकज कुमार ने सर्वाधिक 95 रन का योगदान दिया। वहीं कप्तानी पारी खेलते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक ने भी 35 रन का बेहतरीन सहयोग दिया। बरबीघा के थाना अध्यक्ष वैभव कुमार, मिशन थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी, एसआई शंकर कुमार ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। नागरिक एकादश की तरफ से चिंटू कुमार ने दो, संजीव ने एक, रितेश ने एक विकेट लिए। नागरिक एकादश की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे टीम में अविनाश कुमार काजू और रजनीश कुमार की जोड़ी खास नहीं कर सकी। वहीं विकास कुमार ने 20 धर्मवीर कुमार ने 19 रन का योगदान दिया। बल्लेबाजी में भी पंकज कुमार ने  गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

इसमें अतिथि के रूप में बरबीघा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिव कुमार, पूर्व सेवानिवृत्ति सिविल सर्जन डा कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। विजेता, उप विजेता और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अतिथियों के द्वारा दिया गया। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक डा राकेश कुमार सहित अन्य का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया। इस खेल में  अरूण साथी,शांति भूषण मुकेश, दीपक कुमार, सतीश कुमार,  गणनायक मिश्र, अमित लोहानी, अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, नीरज कुमार इत्यादि का सहयोग रहा।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट