LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Sport News : पूर्णिया में हुआ 53 वीं नेशनल सीनियर महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला, पंजाब ने दिल्ली को दी शिकस्त

Sport News :पूर्णिया के परोरा में 53 वीं नेशनल सीनियर महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला का आयोजन किया गया. इसमें पंजाब ने दिल्ली को 14 गोल से शिकस्त दिया....पढ़िए आगे

Sport News : पूर्णिया में हुआ 53 वीं नेशनल सीनियर महिला हैण्
पंजाब ने मारी बाजी - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : 53 वीं नेशनल सीनियर महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज पूर्णिया के रमेश विजयालक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में पंजाब और दिल्ली के बीच खेला गया। इससे पहले सेमीफाइनल का पहला मुकाबला बिहार और दिल्ली के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली ने 29 -24 से जीत दर्ज की। जबकि दूसरा सेमीफाइनल  मुकाबला पंजाब और हरियाणा के बीच हुआ। पंजाब ने 22 और हरियाणा ने 14 गोल किए। इस तरह पंजाब और दिल्ली की टीम फाइनल में पहुँची। 

फाइनल मुकाबला में दिल्ली ने टॉस जीत कर पहले अटेकिंग लिया। दिल्ली और पंजाब के बीच पहले हाफ में काटे का मुकाबला रहा। पंजाब में 40 गोल दागे गए जबकि दिल्ली द्वारा 26 गोल किया गया। इस तरह 14 गोल से पंजाब ने जीत हासिल की। पंजाब टीम के कप्तान मनदीप कौर ने बताया कि पूरी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और एक तरफ़ा जीत हुई है।

बता दें की क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 8 टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों के बाद 4 टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूरी प्रतियोगिता में दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए स्टेडियम में हजारों खेल प्रेमी पहुंचे थे। 

पूर्णिया से अमित की रिपोर्ट