LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Kabaddi Champion : बिहार महिला टीम बनी कबड्डी चैंपियन, 22 वर्षों के बाद रचा इतिहास, हिमाचल प्रदेश को फाइनल में दी मात

ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट में बिहार की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया है. दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में कप्तान देवंती कुमारी के नेतृत्व में बिहार ने हिमाचल प्रदेश को हराकर चैम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया.

Bihar Kabaddi Champion
Bihar Kabaddi Champion- फोटो : news4nation

Bihar Kabaddi Champion : बिहार की कबड्डी टीम ने इतिहास रचते हुए 22 वर्षों के बाद के बाद ख़िताब अपने नाम किया. ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट में पहली बार बिहार महिला वर्ग की टीम फाइनल में पहुंची. साथ ही फाइनल में  हिमाचल को 45 - 25 से हराकर चैम्पियन बनी. 

दिल्ली की त्यागराज स्टेडियम में चल रहे ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में बिहार ने यह उपलब्धि हासिल की. शुरूआती दौर से ही बिहार की टीम ने शानदार खेल दिखाया. अपने लीग मैचों के बाद बिहार टीम ने सेमीफइनल में दिल्ली को 30 - 5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में हिमाचल को 45 - 25 से हराया.

इस टूर्नामेंट में कुल 18 टीमों ने भाग लिया. इसमें देश के अलग अलग राज्यों की टीमें शामिल रही. वहीं बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व कप्तान के रूप में देवंती कुमारी ने किया. इसके अतिरिक्त में बिहार में टीम में नैंसी प्रिया, रिया, कोमल, अंकिता, अमीषा, कोमल-2, संतोष, सरिता, रजनी, रीना और वर्षा शामिल रही. वहीं टीम के कोच के रूप में एशियाड प्लयेर रही स्मिता कुमारी रही. टीम की मैनेजर अमीषा कुमारी है. 

बिहार टीम की जीत पर खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंद्र, सचिवालय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सचिव महेंद्र कुमार, प्रभारी पदाधिकारी कबड्डी वंदना प्रेयसी ने टीम को शुभकामनाएं दी.

NSIT
Nsmch

मोकामा से लखीसराय तक हर्ष

ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट बिहार कबड्डी टीम के चैम्पियन होने पर मोकामा से लखीसराय तक हर्ष देखा गया. दरअसल, टीम की कप्तान देवंती कुमारी लखीसराय के बड़हिया की बहू है. बड़हिया की बहू के नेतृत्व में बिहार के नाम हासिल हुई इस उपलब्धि को लेकर ग्रामीणों ने ख़ुशी जाहिर की. वहीं  बिहार की सर्विसेज टीम में मोकामा  की दो बालिकायें "कोमल और नैंसी" बिहार की टीम में शामिल रही. ये दोनों बिहार की टीम से कॉर्नर खेल रही थीं. कोमल मोकामा के हाथीदह महेंद्रपुर की हैं, वहीँ नैंसी औंटा पंचायत की हैं. दोनों के टीम में होने और शानदार खेल खेलने पर ग्रामीणों ने जमकर ख़ुशी जताई. 

कमलेश की रिपोर्ट