LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Sports News: 2025 में बिहार करेगा बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी, इन जिलों में होंगे कार्यक्रम

Bihar Sports News:बिहार 2025 में, अनेक प्रमुख खेल आयोजनों की मेज़बानी करेगा। राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की।

Bihar Sports News
बिहार करेगा बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी- फोटो : hiresh Kumar

Bihar Sports News: मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।  चर्चा के प्रमुख बिंदु थे आगामी खेल आयोजनों की तैयारी, जिसकी मेजबानी बिहार करने जा रहा है। बैठक में बीएसएसए के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण, निदेशक (खेल विभाग) महेंद्र कुमार, निदेशक (आईपीआरडी) वैभव श्रीवास्तव और अन्य शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे। 

बिहार इस वर्ष विश्व कप महिला कबड्डी, विश्व कप सेपक टकराव, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, अंडर 20 रग्बी सेवेंस एशियाई चैंपियनशिप तथा हीरो मेंस एशिया कप हॉकी की मेज़बानी करेगा।  सभी कार्यक्रम बिहार के 7  मुख्य जिले में आयोजित किए जाएंगे  - पटना, नालंदा, गया, भागलपुर, मुंगेर, बेगुसराई, और दरभंगा।    

खेलों में टेबल टेनिस, फुटबॉल, वॉली बॉल , एथलेटिक्स , आर्चरी, आदि 19 तरीके के आयोजन शामिल किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त कबड्डी , मलखम्ब , खो खो , तथा पैरा खेल में भी 7 अलग अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा।  इन खेलों में 8500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलों का आयोजन जनवरी से लेकर अगस्त के बीच में अलग अलग दिनों में किया जाएगा जिसकी विस्तृत जानकारी खेल विभाग समय समय पर उपलब्ध कराता रहेगा।  

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी अधिकारीयों से आगामी खेलों को बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की तरह सफल बनाने का आग्रह किया है । उन्होंने कहा कि ये खेल आयोजन न केवल बिहार के युवाओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देंगे बल्कि एक उभरते बिहार का ब्रांड भी बनाएंगे। इन खेलों के सफल आयोजन से बिहार भारत के अग्रणी खेल राज्यों के रूप में देखा जाएगा ।

NSIT
Nsmch