LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Sport News : 53 वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों का जलवा, जम्मू को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Sport News : 53 वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों ने परचम फहरा दिया है. बिहार की टीम ने आन्ध्र प्रदेश, दादर और नागर हवेली के जम्मू को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया है....पढ़िए आगे

Sport News : 53 वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशि
बिहार की बेटियों का जलवा - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम, परोरा में आयोजित पांच दिवसीय रमेशचंद्र स्मृति 53वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बिहार की बेटियों ने घने कोहरे और ठंड को पीछे छोड़ते हुए लगातार लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। तीसरे दिन बिहार ने अपने पहले मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 19-4 से हराया। इस मैच में तृप्ति ने 6, प्रिया ने 5, कल्पना ने 4 और सुषमा ने 3 गोल किए। इसके बाद बिहार ने दादर और नागर हवेली को 15-11 से मात दी। इस मैच में प्रिया ने 5, कल्पना ने 4 और सुषमा ने 3 गोल किए। अंतिम लीग मैच में बिहार ने जम्मू को 11-2 से हराया। इस मुकाबले में सुषमा ने सर्वाधिक 6 और कल्पना ने 2 गोल किए।  

तीसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा, विद्यालय के सचिव सह आयोजन सचिव राजेश मिश्रा, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, मुख्य प्रशिक्षक शिवाजी सर, फेडरेशन टेक्निकल कमिटी के चेयरमैन रमाशंकर शर्मा, कार्यालय प्रभारी महेश हुड्डा, बिहार हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, विद्यालय के निदेशक रंजीत पाल, पीआरओ राहुल शांडिल्य, पूर्णिया जिला सचिव अजीत कुमार, और एसएचओ के. नागर ने खिलाड़ियों से मुलाकात की।  प्रतियोगिता में दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार सहित कुल आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।  

Diarch GO

आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों, कोचों और टीम मैनेजर्स के लिए आवास, भोजन और मनोरंजन की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता स्थल पर हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार हैंडबॉल संघ के अधिकारी समेत कई अन्य राज्यों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।