LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

ARCHERY WORLD CUP 2025: बिहार की बेटी अंशिका कुमारी तीरंदाजी विश्व कप 2025 में दिखाएंगी जलवा, सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ चयन

ARCHERY WORLD CUP 2025: बिहार की प्रतिभाशाली तीरंदाज अंशिका कुमारी का चयन आगामी तीरंदाजी विश्व कप, 2025 के लिए सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है।

ARCHERY WORLD CUP 2025
देश का नाम रौशन करेगी बिहार की बेटी- फोटो : hiresh Kumar

ARCHERY WORLD CUP 2025: बिहार सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस बीच, यहां के खिलाड़ी भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और राज्य का मान बढ़ा रहे हैं। इसी संदर्भ में, बिहार की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंशिका कुमारी का चयन आगामी तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में किया गया है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। 

Diarch GO

रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का विषय है कि अंशिका कुमारी देश की प्रमुख तीरंदाजों दीपिका, अंकिता और सिमरनजोत के साथ भारतीय टीम का हिस्सा बनकर राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। अंशिका का राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम में चयन अन्य बिहार के खिलाडियों के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन का स्रोत बनेगा।

बहरहाल तीरंदाजी विश्व कप 2025 के निकट आने के साथ ही सभी की अपेक्षाएँ अंशिका की ओर केंद्रित होंगी। इस बार वह देश का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी और देश के साथ बिहार का नाम रौशन करेंगी।

NSIT
Nsmch