LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Cricket Team : बिहार क्रिकेट टीम ने किया कमाल, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में नगालैंड को एक पारी और 157 रनों से हराकर दर्ज की शानदार जीत

बिहार क्रिकेट टीम ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार सफलता हासिल की है. नगालैंड के खिलाफ एक पारी और 157 रनों की शानदार जीत दर्ज कर बिहार की टीम ने बेहतरीन जीत हासिल की.

Bihar Cricket Team
Bihar Cricket Team - फोटो : news4nation

Bihar Cricket Team : बिहार क्रिकेट टीम ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में नगालैंड के खिलाफ एक पारी और 157 रनों की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में बिहार के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।


पहली पारी में बिहार की टीम ने 91.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 386 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर में सार्थक झा के 191 रन और अनमोल कुमार की 96 रनों की पारी का अहम योगदान रहा। इन दोनों बल्लेबाजों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Diarch GO


जवाब में नगालैंड की टीम अपनी पहली पारी में 121 रनों पर ही सिमट गई। बिहार के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए बिहार टीम की तरफ से मोहित कुमार ने पांच विकेट चटकाए। तो वहीं दूसरी छोर से आर्यन पटेल और प्रीतम राज ने दो-दो विकेट और राज कमल ने एक विकेट लेकर नागालैंड की पहली पारी को ऑल आउट कर दिया। 


फॉलोऑन खेलने उतरी नगालैंड की टीम दूसरी पारी में भी बिहार के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 64.4 ओवर में महज 108 रनों पर ही  ऑल आउट हो गई।

NSIT
Nsmch


दूसरी पारी में बिहार की गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मोहित कुमार, अनिमेष राज और भास्कर आनंद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सत्यम राज, आर्यन पटेल और प्रीतम राज ने 1-1 विकेट हासिल किया।


बिहार क्रिकेट संघ ने इस जीत के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी। बीसीए ने कहा यह जीत खिलाड़ियों के मेहनत, टीमवर्क और रणनीति का परिणाम है। बिहार की टीम ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।