LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

Bihar News: कौन है बिहार का सचिन तेंदुलकर? IPL ऑक्शन में होगा शामिल, सिर्फ 13 साल की उम्र में लगाए हैं 49 शतक

Bihar News:बिहार के सचिन तेंदुलकर के रुप में जाने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी केवल 13 साल की उम्र में IPL ऑक्शन में शामिल होने वाले हैं। वैभव ने मात्र 13 साल की उम्र में 49 शतक लगाए हैं।

IPL auction
Vaibhav Suryavanshi in IPL auction- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के वैभव सूर्यवंशी केवल 13 साल की उम्र में IPL ऑक्शन में शामिल होने वाले हैं। वैभव बिहार के सचिन तेंदुलकर के रुप में जाने जाते हैं। वैभव ने मात्र 13 साल की उम्र में 49 शतक लगाए हैं। 49 शतक वैभव अपने डेब्यू के एक साल के अंदर लगाए हैं। वहीं अब वैभव आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले हैं। IPL गवर्निंग काउंसिल की ओर से जारी की गई ऑक्शन लिस्ट में उनका नाम शामिल है। 

रणजी ट्रॉफी से किया डेब्यू

बता दें कि, वैभव ने हाल ही में पटना में डेब्यू किया था। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार और मुंबई के बीच रणजी ट्राफी में वैभव पहली बार खेले तब उनकी उम्र 12 साल 9 महीने और 14 दिन था। वैभव सचिन तेंदुलकर से कम उम्र में क्रिकेट खेलाना  शुरु कर दिए हैं। सचिन तेंदुलकर जब 15 साल के थे तब उन्होंने क्रिकेट में डेब्यू में किया था। वैभव ने रणजी ट्रॉफी, हेमन ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी खेल चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा शतक

वैभव का चयन जूनियर इंडियन क्रिकेट टीम में हो चुका है। वे इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 सीरीज में टीम का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वैभव ने महज 58 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए थे। वैभव लेफ्ट हैंडर बैटर हैं।

5 साल से शुरु किया क्रिकेट खेलना

मालूम हो कि वैभव एक किसान के बेटे हैं। वैभव के पिता का नाम संजीव सूर्यवंशी हैं। वैभव के पिता ने बताया कि वो चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बने। वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था। वैभव ने 5 साल के उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था। वैभव लेदर बॉल से प्रैक्टिस करते आए हैं।

NSIT
Nsmch

 समस्तीपुर क्रिकेट एकेडमी में 3 साल तक खेले

जानकारी अनुसार 7 साल की उम्र में वैभव के पिता उन्हें समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी में लेकर गए। यहां वैभव 3 साल तक खेले। फिर उनके पिता उन्हें पटना के संपतचक में मौजूद जेन एक्स क्रिकेट एकेडमी में लेकर आ गए। 10 साल की उम्र में ही वैभव ने अपने से काफी ऊपर के ऐज ग्रुप मैचों में खेले और कामयाब भी रहे।

1 साल में 49 शतक

वैभव पिछले 1 साल में अलग-अलग लेवल के क्रिकेट में कुल 49 शतक और 3 दोहरे शतक जमा चुके हैं। पिछले साल हुए हेमन ट्रॉफी के लीग और सुपर लीग में सबसे ज्यादा 670 रन बनाए। इसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। पिछले साल अक्टूबर में वीनू मांकड़ टूर्नामेंट के अंडर-19 में वैभव का सिलेक्शन हुआ। चंडीगढ़ में हुए टूर्नामेंट में बिहार की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 393 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक थे।


इंग्लैंड के खिलाफ बनाया 50 रन

जिसके बाद वैभव बेंगलुरु गए। वैभव को सीके नायडू ट्राफी के बेंगलुरु भेजा गया। यहां उनका सिलेक्शन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हो गया। फिर वहीं से गुवाहाटी गए। इस खेल के बाद उनका सिलेक्शन अंडर-19 इंडिया के लिए हो गया। वहीं आंध्र प्रदेश में हुए इस मैच में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन बनाए।