LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

BIHAR NEWS : जमुई में राज्यस्तरीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, एडीएम और पंचायत राज पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

BIHAR NEWS : जमुई में राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वाण्डो बालक वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर अपर समाहर्त्ता और जिला पंचायत राज पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने किया। जिसमें इन खिलाडियों ने पदक हासिल किये...पढ़िए आगे

जमुई में ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता की शुरुआत
राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वाण्डो की शुरुआत - फोटो : SUMIT KUMAR

JAMUI : खेल विभाग एवं खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन जमुई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वाण्डो यू–14 (U–14) बालक वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर अपर समाहर्त्ता, जमुई सुभाष चन्द्र मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा नागमणि कुमार वर्मा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। 

ताइक्वाण्डों के खेल का शुभारंभ रिबन काटकर अपर समाहर्त्ता सुभाष चन्द्र मंडल ने किया। उन्होंने स्वागत भाषण में खिलाड़ि‌यों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दिये। इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा नागमणि कुमार वर्मा ने हार-जीत की चिंता किये बिना राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने की प्रेरणा खिलाड़ि‌यों को दिये। 

यह प्रतियोगिता दिनांक 27.10.24 से प्रारंभ होकर 29.10.24 तक चलेगा। जिसमें खिलाड़ि‌यों को ट्राफी एवं मेडल देकर 29.10.24 की समापन किया जायेगा। विजेता खिलाड़ियों की सूची - 18 kg में अंश कुमार स्वर्ण पदक (लखीसराय), 18-21 kg में सत्यम कुमार स्वर्ण पदक (लखीसराय) अभिषेक कुमार रजत पदक (जमुई) 21-23 kg में आयुष राज स्वर्ण पदक (मोतिहारी), रौशन कुमार रजत पदक (बेगूसराय), आदित्य राज और अनिकेत कुमार कास्य पदक (पटना) ने खेल प्रतियोगिता में अदभुत प्रदर्शन किया। तकनीकी पदाधिकारियों में अमरदेव तांती, शादिक अख्तर, जाहिद हुसैन, अमरेन्द्र कुमार, अनिश, संकेत कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट