LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : पूर्व आईएएस शिशिर सिन्हा को नई जिम्मेदारी, बनाए गये बिहार खेल विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति

शिशिर सिन्हा 6 साल पहले आईएएस से सेवानिवृत्त हुए जिसके बाद से नीतीश सरकार ने उन्हें विभिन्न पदों पर रखा है. इसी क्रम में अब शिशिर सिन्हा को बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर का प्रथम कुलपति नियुक्त किया गया है.

bihar
Bihar Sports University- फोटो : news4nation

Bihar News : भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शिशिर सिन्हा (1982 बैच ) को बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर का प्रथम कुलपति नियुक्त किया गया है. शिशिर सिन्हा 6 साल पहले आईएएस से सेवानिवृत्त हुए जिसके बाद से नीतीश सरकार ने उन्हें विभिन्न पदों पर रखा है. इसी क्रम में अब शिशिर सिन्हा को बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर का प्रथम कुलपति नियुक्त किया गया है. राज्यपाल के आदेश पर शनिवार को खेल विभाग ने शिशिर सिन्हा को कुलपति बनाये जाने की अधिसूचना जारी की. 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य की पहली खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया, जो राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर का एक हिस्सा है। अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में एक साथ 24 खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों को एक ही परिसर में प्रशिक्षण, आवास और चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी. परिसर में एक मुख्य क्रिकेट स्टेडियम के साथ-साथ आठ छोटे स्टेडियम, एक विश्व स्तरीय खेल पुस्तकालय और विभिन्न खेलों के लिये प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं.

मुख्य स्टेडियम में लगभग 50,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि छोटे स्टेडियमों में 10,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी और कई अन्य खेलों के लिये सुविधाएँ शामिल हैं। 

 राजगीर नवंबर में छह देशों की एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा. राज्य सरकार ने जुलाई, 2021 में बिहार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को मंज़ूरी दी। इस विश्वविद्यालय का प्राथमिक उद्देश्य बिहार राज्य में व्यायाम शिक्षा, खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी, खेल प्रबंधन और खेल प्रशिक्षण के क्षेत्रों में खेल शिक्षा को बढ़ावा देना है.

NSIT
Nsmch

विश्वविद्यालय को खेलों के लिये एक उच्च-स्तरीय अनुसंधान तथा प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करने के लिये तैयार किया गया है। अब इसी विश्वविद्यालय के कुलपति भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शिशिर सिन्हा बनाया गया है. 

अभिजीत की रिपोर्ट