LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar news : बिहार का बेटा भारत के लिए जीतेगा ओलम्पिक में गोल्ड मेडल ! बगहा के राजा में है चीते जैसी चाल, छलांग और रफ्तार

चीते के जैसी चाल, छलांग और रफ्तार से दौड़ने वाला बिहार के राजा का सपना देश के गोल्ड मेडल लाना है. राजा अपनी रफ्तार से फर्राटा दौड़ती गाड़ियों को मात देता है. अब राजा का चाहता है कि उसी रफ्तार से वह ओलम्पिक में ट्रैक एंड फील्ड की प्रतिस्पर्धा में करिश्म

bihar
Bagha- फोटो : news4nation

Bihar news : बिहार का बेटा भारत के लिए ओलम्पिक में गोल्ड मेडल लाएगा. चीते के जैसी चाल, छलांग और रफ्तार से दौड़ने वाला बिहार के राजा का सपना देश के गोल्ड मेडल लाना है. राजा अपनी रफ्तार से फर्राटा दौड़ती गाड़ियों को मात देता है. अब राजा का चाहता है कि उसी रफ्तार से वह ओलम्पिक में ट्रैक एंड फील्ड की प्रतिस्पर्धा में करिश्मा दिखाए. बिहार के पश्चिम चम्पारण के बगहा एक प्रखंड अंतर्गत पाकड़ गाँव में जन्मे राज़ा यादव देश को ओलम्पिक में गोल्ड मेडल दिलाने के सपने को पूरा करने के लिए दिन रात एक क़र फिजिकल फिटनेस के साथ रेसलिंग में जुटे हैं।

वैसे तो राज़ा को कुश्ती विरासत में मिली है लेकिन उनको ख़ुद के साथ समाज के युवाओं की भी चिंता है। यही वज़ह है कि दादा जगन्नाथ यादव पहलवान औऱ पिता लालबाबू यादव नामचिन्ह पहलवान से प्रेरित होकर राज़ा यादव ने सेना में भर्ती को लेकर विगत कुछ साल पहले देशी जुगाड़ से कोशिश शुरू की. उनका जुगाड़ अब इलाके के युवाओं के लिए फिटनेस आइकॉन बन गया है लेकिन संसाधनों की कमी उनके राह में रोड़ा बन रहा है।  हालाँकि उनके संसाधनों खातिर सरकार से मदद की मांग की जा रही है। 

अपने देशी जुगाड़ से महज़ 22 साल की उम्र में 'उसैन बोल्ट' बने बगहा के राज़ा यादव औऱ उनके परिजनों कों प्लेटफार्म दिलाने को लेकर सरकार से आस लगी है। अगर राजा को समुचित संसाधन मिले तो वे देश को ओलम्पिक में गोल्ड मेडल दिलाने की ठान दिन रात एक क़र तैयारी में जुटे हैं। राजा युवाओं को भी प्रेरित क़र उन्हें फिट रहने की टिप्स दे रहे हैं.

बगहा विधायक राम सिंह राजा यादव के आवास पर पहुंचकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. साथ हीउन्होंने बताया कि राजा यादव हमारे बिहार के और हमारे विधानसभा क्षेत्र के पाकड गांव से आते हैं जिन्हें ओलंपिक में जाने का मकसद है.  इस बात को लेकर हम खेल मंत्री से जाकर मिलेंगे और उनके साथ कदम-कदम मिलाकर इनको आगे ले जाने का काम किया जाएगा. जिस तरीके से या चीते जैसे दौड़ लगाते हैं और स्कॉर्पियो, थार और बुलेट जैसे मोटरसाइकिल को पीछे छोड़कर आगे निकल जाते हैं जिनका स्पीड 40- 45 की रफ्तार होता है .

NSIT
Nsmch

स्थानीय समाजसेवी धीरज कुमार साहनी ने बताया कि राजा यादव जो बिहार टार्जन के रूप में मशहूर हो रहा है इससे हमारे इलाके समेत पूरे बगहा का नाम साथ ही साथ बिहार का नाम रोशन कर रहा है. हम लोग उसके लिए हर पल हर समय साथ खड़ा रहकर कम से कदम मिलाकर साथ देने का काम करेंगे.

प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट