LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पूर्णिया में 53 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 600 महिला खिलाड़ियों के साथ 50 तकनीकी अधिकारी होंगे शामिल

Sport News : पूर्णिया के विद्या बिहार आवासीय स्कूल में 53 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में 30 राज्यों के 600 महिला खिलाडी शामिल होंगी....पढ़िए आगे

पूर्णिया में 53 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगि
राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : 53 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 5 जनवरी से 9 जनवरी 2025 तक विद्या बिहार आवासीय स्कूल, परोरा, पूर्णिया में आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता विद्या बिहार आवासीय स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्रा की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 30 राज्यों से 600 महिला खिलाड़ी और 50 तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों में आयोजन समिति और बिहार हैंडबॉल संघ पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। इसी क्रम में बिहार महिला टीम के खिलाड़ियों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को विद्या बिहार आवासीय स्कूल में आरंभ हुआ।   

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विद्यालय के सचिव राजेश कुमार मिश्रा, प्राचार्य निखिल रंजन, संयुक्त निदेशक दिगेंद्र नाथ चौधरी, पीआरओ इंजीनियर राहुल शांडिल्य और बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य जी.सी. सिंह, डॉ. गोपाल झा, रीता मिश्रा, निदेशक आर.के. पॉल, फिजिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष अमित लकड़ा, बिहार हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव आलोक कुमार, कोच संजीव कुमार और रीना कुमारी, पूर्णिया जिला हैंडबॉल संघ के सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष अविनाश कुमार और प्रशिक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।  

महिला खिलाड़ियों की भागीदारी

इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से डेढ़ दर्जन से अधिक महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का उत्साह और प्रतिबद्धता इस बात की गारंटी है कि बिहार टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। यह आयोजन बिहार के खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा और राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका प्रदान करेगा।