LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

भगवान शिव की ऐसे करें पूजा; शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीज, सारी परेशानियां होंगी दूर

भगवान शिव की ऐसे करें पूजा; शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीज, सा

हिंदू शास्त्र के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है। सोमवार के दिन भगवान की पूजा करने से जीवन के सभी तरह के दुख दूर हो जाते हैं। सोमवार के दिन विशेष उपाय करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव को जल सबसे ज्यादा पसंद है। लेकिन सोमवार के दिन आप इन उपाय की मदद से भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। 

शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, दूध और गंगाजल चढ़ाने से भगवान शंकर जल्द प्रसन्न होते हैं। भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए मात्र एक लोटा जल ही काफी माना जाता है। इससे भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होकर अपने भक्तों का सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान हैं तो आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद बाबा को सफेद चंदन लगाएं। सफेद चंदन लगाते हुए बाबा को अपनी परेशानी के बारे में बताएं। वहीं, इच्छा पूर्ति के लिए सोमवार के दिन आप भोलेनात को हरी मूंग की दाल चढ़ाएं। 108 दाल के दाने चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे। इसके साथ ही अगर आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर काली दाल चढ़ाने से जातक की कुंडली में चल रही शनि की बाधा खत्म होती है। 

 इसके अलावा सोमवार के दिन भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना चाहिए। दूध से भगवान का अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। यदि कड़ी मेहनत के बाद भी आपके हाथ सफलता नहीं लग रही तो आपको सोमवार के दिन चने की दाल चढ़ानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे जातक के भाग्य में वृद्धि होती है।

NSIT
Nsmch

अगर आपको शत्रु परेशान कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। इससे आपके शत्रुओं का नाश होगा। शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शत्रुओं का नाश होता है और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। वहीं, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आप शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल चढ़ा सकते हैं।