LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

घर की लक्ष्मी के लिए वास्तु शास्त्र बहुत है जरूरी, पढ़ें यहां

वास्तु शास्त्र आपके जीवन में बेहद जरूरी है। इससे आपके जीवन में कई सारे प्रभाव पड़ते हैं।

घर की लक्ष्मी के लिए वास्तु शास्त्र बहुत है जरूरी, पढ़ें यहा

दीपावली का त्यौहार एक ऐसा पर्व है जहां घर से लेकर बैचलर्स तक अपने घरों की सफाई में लगे रहते हैं इस दिन क्या लक्ष्मी पूजा पूरे साल भर आपके जीवन में प्रभाव डाले रखता है ऐसे में कुछ खास उपाय और नियमों को आप अपना सकते हैं जिससे लक्ष्मी जी के आगमन का अनुकूल वातावरण बनाया जा सकता है चलिए जानते हैं नियमों और उपायों के बारे में 


माना जाता है कि उत्तर और पूर्व के बीच के स्थान को पूजा घर बनाना चाहिए यहां पर सारे भगवानों का पूजन करना चाहिए इसे ईशान कोण कहते हैं ईशान से ही लक्ष्मी का प्रवेश होता है अंत तक इसी स्थान पर दीपावली पूजन करना चाहिए लिए जानते हैं वास्तु नियम के बारे में,

Diarch GO


घर के पूजा घर में रखी विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्ति, चित्रों में से जो भी खंडित हो गई हों या जो यंत्र धूमिल पड़ गए हों, उन्हें हटाकर उनके स्थान पर नई मूर्ति, यंत्र आदि की स्थापना दीपावली पर करनी चाहिए। यंत्रों में बनी आकृति का विशेष महत्व होता है, अगर वह आकृति कहीं से मिट गई हो तो उस यंत्र को घर पर रखने से उर्जा का असंतुलन बनता है जिससे उसका कुप्रभाव कार्यों को बाधित करता है।

दीपावली से पहले घर में अगर कोई बल्ब, ट्यूबलाइट फ्यूज हो गई हो तो उसे बदलकर उस स्थान पर नया बल्ब लगाएं। दीपावली की सफाई के दौरान घर-कार्यालय की उन सभी वस्तुओं को हटा देना चाहिए जिनका अब उपयोग नहीं रह गया है। अक्सर अनुपयोगी खराब वस्तुओं को बाद में ठीक करवाने लेने की सोचकर लोग उस कबाड़ को सालों घर में संजो कर रखते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे उत्पन्न होने वाली नकारात्मक उर्जा सुख-समृद्धि को बाधित करती है। अतः इस दीपावली पर जितना हो सके।उतना घर से कबाड़ को बाहर निकालना चाहिए, इससे घर से दिलद्दर दूर होता है और लक्ष्मी काआगमन होता है।

NSIT
Nsmch

घर के मुख्य द्वार पर ओम्, स्वास्तिक, त्रिशूल, कलश आदि मांगलिक चिह्न दीपावली के अवसर पर अंकित करना चाहिए, साथ ही आम, अशोक की पत्तियों की माला तोरण के रूप में घर की प्रत्येक चौखट पर लगानी चाहिए, यह सभी वस्तुएं लक्ष्मी जी को अतिप्रिय हैं।

घर के मुख्य द्वार पर रोशनी की कमी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि लक्ष्मी का आगमन स्वच्छ, सुन्दर स्थान पर ही होता है। अमावस्या की काली अंधेरी रात के अंधियारे का दीपावली के जगमग करते दीयों के प्रकाश से नाश होता है, भवन पर प्रकाश ही जगमगाहट करते समय भवन के पर्वू-उत्तर हिस्से में पीले एवं लाल बल्बों से युक्त लड़ी लगानी चाहिए।