LATEST NEWS

  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या

  • बाढ़ पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, दो अपराधियों को रिवॉल्वर और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
  • बाढ़ पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, दो अपराधियों को रिवॉल्वर और कारतूस के साथ

  • भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, पटना से बिहारशरीफ लौटने के दौरान हुआ हादसा
  • भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, पटना से बिहारशरीफ लौटने के दौरान हुआ हादसा

  • Bihar News : मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक, राशन कार्ड, स्मार्ट पीडीएस सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा, फ्लाइंग स्क्वॉड गठित करने की हुई पहल
  • Bihar News : मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक, राशन कार्ड,

Mini Pitru Paksha Fair: ठंड पर श्रद्धा भारी, कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच गया जी में पिंडदानी कर रहे पिंडदान

हाड़ कंपादेने वाली ठंड और घने कोहरे के बीच गया के विष्णुपद मंदिर के देवघाट पर हजारों श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर रहे हैं। खुले आसमान के नीचे, कई राज्यों से आए पिंडदानी पिंडदान और तर्पण की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

Mini Pitru Paksha Fair
ठंड पर श्रद्धा भारी- फोटो : Reporter

Mini Pitru Paksha Fair:  गया में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद, पितृपक्ष में पिंडदान करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। विष्णुपद मंदिर के देवघाट पर हजारों की संख्या में लोग अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए पिंडदान कर रहे हैं।

श्रद्धा पर नहीं पड़ रहा ठंड का असर

ठंड और कोहरे के बावजूद, श्रद्धालुओं में पिंडदान करने का जोश कम नहीं हुआ है। खुले आसमान के नीचे बैठकर, कई राज्यों से आए लोग पिंडदान और तर्पण कर रहे हैं। यह साफ जाहिर करता है कि श्रद्धा के आगे ठंड बेअसर साबित हो रही है।

बोधगया में भी उमड़ रही भीड़

सिर्फ विष्णुपद ही नहीं, बल्कि बोधगया में भी पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है। हालांकि, घने कोहरे के कारण महाबोधि मंदिर को साफ तौर पर नहीं देखा जा सकता, फिर भी लोग यहां आकर भगवान बुद्ध के दर्शन कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने स्कूल बंद किए

गया में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। यहां तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गया के रबड़ डैम में तर्पण कर रहे है। बता दे कि अभी मिनी पितृपक्ष मेला चल रहा है जहां विभिन्न राज्यों से तीर्थ यात्री गया जी पहुंच रहे हैं तीर्थयात्री ने भी कहा कि हम लोग अपने पूर्वजों की मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार