LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

पीपल के पत्ते से आपकी ये परेशानी होगी दूर, तुरंत करें ये उपाय

हमारे जीवन में कोई न कोई परेशानियां आती ही हैं, ऐसे में हमें इसको कैसे दूर करना चाहिए। कुछ उपाय आपको बताते हैं जिसको फॉलो करने से आप अपनी परेशानी दूर कर सकते हैं।

पीपल के पत्ते से आपकी ये परेशानी होगी दूर, तुरंत करें ये उपा

हिंदू धर्म में बरगद, नीम और पीपल ऐसे पेड़ हैं जिनका धार्मिक महत्व है। इसको लेकर कई मान्यताएं हैं। शास्त्रों में इन पेड़ों को बेहद शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पीपल के पेड़ से लेकर इसके पत्तों के उपाय काफी चमत्कारी साबित होते हैं। निजी परेशानी से लेकर लोगों के आर्थिक परेशानी तक को इसके पत्ते दूर कर सकते हैं।  तो बिना देरी किए इसके चमत्कार के बारे में जान लेते हैं। 


आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए, सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पत्ते को गंगाजल से साफ करें। इसके बाद हल्दी और दही से पत्ते पर ‘ॐ हं हनुमते नमः’ लिखें। फिर इस पत्ते की पूजा करें और सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें। कर्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए, पीपल के पत्ते पर सिंदूर लगाएं और उसे सोने से पहले तकिए के नीचे रख दें। इस उपाय को करने आपको 11 दिन का समय लगेगा। 11 दिन तक प्रतिदिन एक पीपल का पत्ता लें। पत्ते को गंगाजल से धो लें। 

Diarch GO


इसके बाद पत्ते पर केसर और चंदन से श्री राम लिखें। राम का नाम लिखा पत्ता पास के ही हनुमान मंदिर में 11 दिन तक चढ़ाएं साथ ही 11 दिन तक हनुमान चालीसा के 11 पाठ रोज करें। 11वें दिन 11वें पीपल के पत्ते पर हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर 3 बिंदी लगाएं और मंदिर में 11 परिक्रमा लगाकर उस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। ऐसी मान्यता है कि जो भी मनुष्य इस उपाय को सच्चे मन से करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।


पीपल का पौधा लगाने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या मिटती है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल और दूध चढ़ाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद, पांच बार परिक्रमा करनी चाहिए। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल में गुड़ और दूध मिलाकर चढ़ाना चाहिए। इसके बाद, अपनी कामना करनी चाहिए और पीपल को स्पर्श करते हुए परिक्रमा करनी चाहिए।

NSIT
Nsmch